एक्सप्लोरर

MP News: झुग्गी बस्ती हटाए जाने पर जीतू पटवारी ने साधा मोहन सरकार पर निशाना, जानें क्या कहा?

Madhya Pradesh News: भदभदा स्थित झुग्गी बस्ती को हटाए जाने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है. एमपी कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार पर हमला बोला है.

Bhadbhada Slum News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भदभदा स्थित झुग्गी बस्ती में लंबी जद्दोजहद के बाद बस्ती को हटा दिया गया है. चार दिन चली कार्रवाई के बाद आखिरकार बस्ती को पूरी तरह से हटा दिया गया है,लेकिन अपने पीछे छोड़ गई है 384 कहानियां. तो वहीं याचिकाकर्ता का इस कार्रवाई का बड़ा अफसोस है. याचिकाकर्ता आर्या श्रीवास्तव के वकील का कहना है कि पहले प्रशासन को इन गरीब परिवारों को कहीं दूसरी जगह स्थापित किया जाना था.

मालूम हो कि भोपाल में स्थित होटल ताज के सामने की झुग्गी बस्ती को हटाने के लिए बीते चार दिनों से प्रशासन की कार्रवाई जारी थी. एनजीटी के आदेश के बाद इस बस्ती को हटाया गया. चार दिन चली इस कार्रवाई के दौरान 384 घरों पर बुलडोजर चलाया गया. अपना आशियाना टूटते देख निवासरत परिवारों की आंखों में आंसू नजर आए. बड़ा तालाब किनारे स्थित अतिक्रमण को हटाने के लिए याचिकाकर्ता आर्या श्रीवास्तव ने वर्ष 2020 में एनजीटी में याचिका लगाई थी.

याचिकाकर्ता के वकील ने क्या कहा? 

इस मामले की पैरवी एडवोकेट धर्मवीर की तरफ से की गई. मीडिया ने याचिकाकर्ता आर्या श्रीवास्तव के वकील से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि तालाब क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए वर्ष 2020 में याचिका  लगाई थी. इस दौरान प्रशासन को भी तीन साल से ज्यादा का समय मिला. इस दौरान इन परिवारों को विस्थापित किया जाना था. अचानक से हुई इस तरह की कार्रवाई से बहुत अफसोस हो रहा है. किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह का सलूक करना ठीक नहीं और न ही हमने किसी होटल को लेकर यहां याचिका लगाई थी. हमने तालाब के सरक्षण और आसपास अतिक्रमण न हो इसलिए यह याचिका दर्ज की थी. हमें यह नहीं पता था इन गरीबों का आसियान जमींदोज हो जाऐगा.

एबीपी न्यूज सवावंदाता ने भदभदा झुग्गी बस्ती पहुंचकर जायजा लिया तो वहां झुग्गी मे रहने वाले लोग अपना सामान इकट्ठा करते हुए दिखाई दिए. वहीं पीड़ितों ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जब अतिक्रमण हटा रहे थे तो क्यों किसी आमलोगों और मीडिया को क्यों नही आने दिया. चारों ओर पुलिस के पेहरे में हमारे आशियाने जमींदोज कर दिए. वहीं पीड़ितों का कहना है कि प्रशासन ने अचानक से उन्हें बेघर कर दिया है.

पीड़ितों ने सुनाई आप बीती 

पीड़ितों का कहना है कि इस समय महिलाएं और बच्चों के साथ कहां जाए. इस जगह हम 50-60 सालों से निवासरत थे. वहीं पीड़ितों ने आरोप लगाया कि होटल ताज की सुंदरता को देखते हुए हमें बेघर किया गया है. पीड़ित वाहिदा खां ने बताया कि मेरे परिवार में 15 सदस्य हैं. सभी के सिर से छत हट गई है. प्रशासन ने जो एक-एक लाख का चेक दिया. उसे बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया. अब कुछ भी समझ नहीं आ रहा है, कहां जाए, कहां रहे.

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

भदभदा क्षेत्र से झुग्गी बस्ती पूरी तरह साफ होने के बाद कांग्रेस की भी मैदान में कूद गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भदभदा बस्ती पहुंचे और प्रभावित परिवारों से बात की. मध्य प्रदेश चीफ पटवारी ने कहा कि यह सरकार उद्योगपति, धन्नासेठों और सूट बूट की है. कम से कम इन गरीबों को एक-एक प्रधानमंत्री आवास तो मिलना ही चाहिए. मैं मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखूंगा. ऐसा हम फिल्मों में देखते थे कि एक होटल एनजीटी के परिधि में आती थी, उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती. इस मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी पत्र लिखा है. 

मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया

झुग्गी बस्ती हटाए जाने को लेकर कांग्रेस ने मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया है. कांग्रेसियों ने मानवाधिकार आयोग को पत्र भी लिखा है. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि 10वीं-12वीं की परीक्षा चल रही है. इस बीच घरों पर बुलडोजर चला दिया. पीसी शर्मा ने कहा कि बगैर नोटिस के बिजली-पानी कनेक्शन काट दिए, लोगों को सामान नहीं निकालने दिया गया, खाने पीने की व्यवस्था नहीं है. ऐसा लग रहा है कि युद्ध की स्थिति हो गई, जिसमें सब तोडफ़ोड़ देते हैं. वहीं एनजीटी कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील शारीख चौधरी का कहना है कि यह गलत है. यह नियम यह नहीं है. अतिक्रमण हटाया जाता है, लेकिन विस्थापित करके न की बेघर करके. प्रशासन ने इन गरीबों को साथ बहुत गलत किया है. 

ये भी पढ़ें: MP News: उद्योगों के हब से उतरेगा मध्य प्रदेश का कर्ज़! एमपी में नया उद्योग लगाने पर मिलेगी ये सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget