एक्सप्लोरर

Betul Borewell Incident: करीब 40 घंटे से 55 फीट गहरे बोरवेल में फंसा है तन्मय, बचाने की कोशिशें जारी, कहां आ रही परेशानी?

Betul Borewell Incident: 8 साल का तन्मय मंगलवार शाम करीब 5 बजे खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया था. परिजनों ने उसे बाहर निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन जब बाहर नहीं निकाल सके तो पुलिस से मदद मांगी.

Betul Borewell Incident: मध्य प्रदेश के बैतूल में मंगलवार शाम से एक बच्चा 55 फीट गहरे बोरवेल में फंसा हुआ है और जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. प्रशासन और रेस्क्यू टीम लगातार बच्चे को सकुशल निकालने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन 36 घंटे से ऊपर हो चुके हैं और मासूम को निकाला नहीं जा सका है. मामला बैतूल जिले के मंडावी गांव कहा है, जहां 8 साल का तन्मय एक गहरे बोरवेल में फंसा हुआ है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. 

बच्चे तक पहुंचने में हो आ रहीं दिक्कतें
बीते बुधवार को जब एडिशनल कलेक्टर शामेंद्र जयसवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया था कि तन्मय से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है. उनके इस बयान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि, रेस्क्यू टीम बच्चे को सकुशल बाहर निकालने की कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ रही. तन्मय को लगातार ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है और कैमरे की मदद से उसे कॉन्टैक्ट बनाया जा रहा है. यह पूछे जाने पर कि बचाव कार्य में इतना समय क्यों लग रहा है, प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि जमीन में बड़े-बड़े पत्थर हैं, जिस वजह से डायरेक्ट बच्चे तक पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है. इसलिए अब बगल में गड्ढा कर और सुरंग बनाकर तन्मय तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं. 


Betul Borewell Incident: करीब 40 घंटे से 55 फीट गहरे बोरवेल में फंसा है तन्मय, बचाने की कोशिशें जारी, कहां आ रही परेशानी?

अपने ही खेत में खेलते-खेलते गिरा था मासूम
दरअसल, मामला आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मांडवी में मंगलवार शाम का है. संजय साहू नाम के व्यक्ति का 8 साल का बेटा तन्मय अपने ही खेत में खेल रहा था, जब 400 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गया. बच्चे के परिजनों ने बताया कि खेत में हाल ही में बोरवेल के खुदाई का काम कराया गया था. जिला प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद तत्काल रूप से एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और बच्चे की लोकेशन तलाशने में लग गई. कुछ देर बाद मालूम हुआ कि तन्मय करीब 55 फीट की गहराई में फंस गया है. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. 

ग्रामीणों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील
बच्चे की सलामती के लिए गांव वाले दुआ कर रहे हैं और बोरवेल के ही पास आस लगाए बैठे हुए हैं. ऐसे में विधायक निलय डागा ने गांव वालों से अपील की है कि बचाव कार्य में सहयोग करें और घटनास्थल से दूर रहें, ताकि पोलकेन मशीन को आसानी से चलाया जा सके. हालांकि, जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है, स्थिति चिंताजनक होती जा रही है. बच्चे के पास खान-पान का सामान और ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज ने किया सरपंचों का बढ़ाया मानदेय, अब 1,750 के बदले मिलेगा 4,250 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget