एक्सप्लोरर

बड़वानी के एक स्कूल का शर्मनाक रिकॉर्ड, 12वीं के 85 छात्रों में से सभी हुए फेल! अभिभावकों में आक्रोश

Barwani News: बड़वानी जिले के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में सभी 85 के 85 विद्यार्थी फेल हो गए, जिसको लेकर अभिभावकों में गुस्सा है वो स्कूल स्टाफ पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

MP Board Exam Results 2024: मध्य प्रदेश के एक स्कूल ने एक अनोखा रिकार्ड अपने नाम किया है, जहां एक तरफ 10वीं 12वीं की परीक्षाओं में विद्यार्थी टॉपर अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं. दूसरी तरफ बड़वानी जिले का एक ऐसा स्कूल है जहां 12वीं का परीक्षा परिणाम जीरो रहा. यहां 12वीं में जितने भी विद्यार्थी थे परीक्षा में वो सभी फेल हो गए. रिजल्ट जीरो आने पर विद्यार्थियों के अभिभावकों में गुस्सा देखा जा रहा है.

एक स्कूल के सभी विद्यार्थी फेल
एक तरफ जहां प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन इन दावों में कितनी सच्चाई है ये बड़वानी जिले के मल्फा स्कूल के 12वीं के रिजल्ट को देखकर पता लगती है. इस वर्ष यहां 12वीं की परीक्षा में सभी विद्यार्थी फेल हो गए. कुल 89 में से 85 विद्यार्थी परीक्षा केंद्र टिमला पर जाकर परीक्षा देकर आए थे जिसमें 24 अप्रैल को घोषित हुए 12वीं के परीक्षा परिणाम में सभी विद्यार्थी फेल हो गए हैं.

परीक्षा परिणाम से नाराज अभिभावक स्कूल पहुंचे. उन्होंने कहा कि यहां एक भी विद्यार्थी पास नहीं हुआ जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षा का स्तर किस तरह गिरा दिया गया है.

रिजल्ट से अभिभावकों में आक्रोश
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित किए गए. परीक्षा परिणाम के घोषित होने के बाद कहीं खुशी और कहीं गम देखने को मिला, लेकिन बड़वानी जिले के पानसेमल विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम मलफा के शासकीय विद्यालय का जब रिजल्ट आया तो वह हैरान करने वाला रहा.

रिजल्ट ऐसा आया कि जिसने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता पिता को भी चिंता में डाल दिया. यहां पर अध्ययन करने वाला एक भी छात्र परीक्षा में पास नहीं हुआ. जिसको लेकर अभिभावक आक्रोशित नजर आ रहे हैं.

स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अनियमितता की शिकायत करते हुए अभिभावकों ने स्कूल के संपूर्ण स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि यहां सुविधाओं के नाम पर उच्चतर विद्यालय का नया भवन भी बनकर तैयार है लेकिन फिर भी रिजल्ट जीरो आया है. परिजनों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई होती ही नहीं है. परीक्षा केंद्र में इस साल सख्ती की गई थी तो नकल नहीं हो सकी. इसलिए कोई भी विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर सका.

एक-एक बच्चे से ली जा रही है जानकारी
स्कूल के प्रभारी प्राचार्य आलोक सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि स्कूल का रिजल्ट खराब आया है यह सच बात है लेकिन इसका त्वरित कारण उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों हुआ. उन्होंने कहा कि इस साल ही स्कूल का रिजल्ट खराब हुआ है. लेकिन यदि आप पिछले वर्ष का परिणाम देखें तो इस स्कूल से 2 बच्चे एमबीबीएस के लिए सिलेक्ट हुए हैं.

वहीं, अब रिजल्ट खराब आने पर वो एक-एक बच्चे के साथ बैठकर जानकारी ले रहे हूं कि आखिर वह परीक्षा में फेल क्यों हुए इस बात की समीक्षा की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Watch: इंदौर DAVV के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है वजह?

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget