एक्सप्लोरर

MP: दो महीने में महिला ने की दूसरी शादी, पहला पति छोड़ने को तैयार नहीं, पुलिस भी हैरान

MP News: पति और पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आने से बालाघाट पुलिस दुविधा में है. पत्नी का कहना है कि दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज कर ली है. पहला पति पत्नी की बेवफाई माफ करने को तैयार है.

MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट में अजीबो- गरीब मामला सामने आया है. 23 साल की महिला ने दो महीने में दूसरी शादी कर ली. पहले पति ने महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. युवक ने पुलिस को बताया कि पत्नी का एक महीने से पता नहीं चल रहा है. पत्नी मायके जाने का बोलकर घर से निकली थी. तलाश करने पर मायके में भी पत्नी नहीं मिली. गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने फोटो के आधार पर महिला की तलाश शुरू की.

जांच पड़ताल करने पर खुलासा हुआ कि महिला दूसरे युवक के साथ एक महीने से रह रही थी. पहले पति को छोड़कर पुलिस ने पहले पति से अलग रहने का कारण पूछा. महिला ने पहले पति के साथ रहने से इंकार किया. उसने बताया कि पति से तलाक लेना चाहती है. बिन तलाक दूसरे युवक के साथ एक महीने से रहने का मामला सामने आने पर पुलिस भी दुविधा में पड़ गई है. अब दोनों पक्षों को कानूनी सलाह लेकर मामला सुलझाने की हिदायत दी गई है. पहला पति महिला को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. उसने बताया कि सच्ची मुहब्बत की थी.

बिन तलाक पत्नी ने दूसरी शादी का किया दावा!

आठ साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. पत्नी की बेवफाई माफ करने को पति तैयार है. उसने पत्नी को साथ रखने की इच्छा जताई है. दूसरी तरफ महिला ने दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज करने का दावा किया है. महिला पहले पति के साथ रहने को तैयार नहीं है. उसने पहले पति से तलाक की मांग की है. पहले पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी से किसी प्रकार का पारिवारिक विवाद भी नहीं है. पत्नी अचानक मायके जाने का बोलकर घर से निकल गई. ससुराल से निकलने के बाद पत्नी का पता नहीं चल पाया. पुलिस से दूसरे पति के साथ रहने की जानकारी मिली है. पहले पति ने महिला के कोर्ट मैरिज गैर कानूनी बताया है. पुलिस ने दोनों पक्षों को कानूनी सलाह का मशविरा देकर पल्ला झाड़ लिया है. 

MP: एमपी में अब मनमानी नहीं कर पाएंगे प्राइवेट अस्पताल, सरकार ने जारी किए ये जरूरी निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget