एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने कट्टा लेकर दिखाई दबंगई, शादी में गाली-गलौज और मारपीट

Bageshwar Dham Sarkar: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के भाई की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. छतरपुर पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम बनाई है.

Dhirendra Krishna Shastri Brother: छतरपुर का बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) फिर विवादों में है. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के भाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शालिगराम गर्ग पिस्टल की नोक पर दबंगई करते हुए नजर आ रहे हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई की दबंगई का वीडियो किसी शादी समारोह का है. शालिगराम गर्ग मुंह में सिगरेट और हाथ में पिस्टल ताने धमकी दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद छतरपुर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है. बागेश्वर धाम सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया का इंतजार है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई की दबंगई का वीडियो वायरल

आरोप है कि शादी समारोह में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने बवाल किया. गाली-गलौज करते हुए लोगों से मारपीट भी की. वीडियो में लोग बीच बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं. आपको बता दें कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) पर बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री ने 121 जोड़ों की शादी कराई. सामूहिक विवाह कार्यक्रम में साधु-संतों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा भी नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे.

पुलिस ने सच्चाई का पता लगाने के लिए गठित की टीम

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में शालिगराम गर्ग अक्सर नजर आते हैं. अब भाई का शादी समारोह में हंगामा, मारपीट और गाली गलौज का वीडियो सामने आया है. छतरपुर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आज संज्ञान में आया है. वीडियो में एक शख्स लोगों को धमकाता और कट्टा लहराते नजर आ रहा है. मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है. जांच के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी. बागेश्वर धाम की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. 

Indore Murder Case: बहन को मैसेज भेजे जाने से भाइयों का भड़का गुस्सा, नाबालिग लड़के की चाकू मारकर कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget