एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: चर्चा में रहने वाले धीरेन्द्र शास्त्री सोशल मीडिया के भी हैं स्टार, जानिए कितनी है फॉलोइंग?

Bageshwar Dham Sarkar: आज गुरुवार को बागेश्वर धाम सरकार के ट्विटर (Twitter) अकाउंट को ब्लू टिक मिल गया है. बढ़ती संख्या से बागेश्वर धाम सरकार को मोटी कमाई भी होती है.

बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) वाले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) के भी सबसे बड़े स्टार हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में पहुंच गई है. उनके भक्त किसी सेलेब्रिटी की तरह सोशल मीडिया में देखते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का पल-पल का अपडेट मिलता है. कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया में फॉलोवर्स की बढ़ती संख्या से बागेश्वर धाम सरकार को मोटी कमाई भी होती है.

बागेश्वर धाम सरकार के ट्विटर अकाउंट को मिला ब्लू टिक

बताते चलें कि आज गुरुवार को बागेश्वर धाम सरकार के ट्विटर (Twitter) अकाउंट को ब्लू टिक भी मिल गया है. इसकी जानकारी उनके ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर दी गई है. उन्होंने लिखा कि,"बागेश्वर धाम सरकार का आज ट्विटर अकाउंट वेरीफाई हुआ…ब्लू टिक के साथ…बागेश्वर धाम के सभी भक्तों से अनुरोध है कि सही और समुचित जानकारी के लिए ट्विटर अकाउंट फॉलो करे." इसी तरह पांच दिन पहले बागेश्वर धाम सरकार के ट्विटर अकाउंट से बताया गया कि,"आज हमारे YOUTUBE Channel @BageshwarDhamSarkar परिवार के 41 Lakh+ सदस्य होने पर बागेश्वर धाम सरकार की ओर से आप सभी प्रभु प्रेमी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलमय बधाई." एक अनुमान के मुताबिक बागेश्वर धाम सरकार के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोवर की संख्या करोड़ों में पहुंच गई है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानिए कितने हैं फॉलोवर्स

ट्विटर – 83.80 हजार

फेसबुक – 35.00 लाख

इंस्टाग्राम – 03.08 लाख

यूट्यूब – 41.60 लाख

बागेश्वर धाम महाराज के तौर पर पहचाने जाने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गड़ागंज में हुआ था. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पूरा परिवार उसी गड़ागंज गांव में रहता है, जहां प्राचीन बागेश्वर धाम मंदिर स्थित है. उनके दादा भगवान दास गर्ग (सेतु लाल) भी यहां रहते थे. उन्होंने चमत्कारिक विद्या दादा से सीखी थी. पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दावा है लोगों की मन की बात को पढ़ लेते हैं. उनकी कथा और दिव्य दरबार में आजकल लाखों की संख्या में लोग जुट रहे हैं. हालांकि, उनकी आलोचना करने वाले लोगों की भी कमी नहीं है. इसके बावजूद बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लोकप्रियता दिनों दिन आसमान छूती जा रही है. सोशल मीडिया पर हर रोज बढ़ रही फैन फॉलोइंग से अंदाज लगाया जा सकता है कि आचार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बारे में जानने को लोग कितने उत्सुक और जिज्ञासु हैं.

MP News: क्या है 'मेरा स्कूल, स्मार्ट स्कूल' अभियान और CM शिवराज क्यों कर रहे हैं गुणगान? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget