एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बागेश्वर संत शास्त्री को पंडित प्रदीप मिश्रा की सीख, बोले- 'सनातनी कभी अकेला नहीं होता'

बागेश्वर धार्म के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर विवाद जारी है. कोई उनका विरोध कर रहा है तो कोई समर्थन दे रहा है. इस बीच सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने उन्हें समर्थन देते हुए एक सीख दी है.

Bageshwar Dham: छतरपुर स्थित बागेश्वर धार्म के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दावों को लेकर लड़ाई अब आस्था और अंधविश्वास की हो गई है. वर्तमान में विरोध और समर्थन दोनों ही मिल रहे हैं. दो दिन पहले जहां कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने बागेश्वर धार्म के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर तंज कसा था तो वहीं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने उनका समर्थन किया.
 
पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को समर्थन देने वाले लोगों की इसी कड़ी में सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का नाम भी जुड़ गया है. पंडित प्रदीप मिश्रा ने संत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को एक सीख दी है. पंडित मिश्रा ने कहा कि सनातनी कभी अकेला नहीं होता.

पंडित प्रदीप मिश्रा ने धीरेन्द्र शास्त्री को दी सीख 

सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान व्यास पीठ से कहा कि संत हो, साधु हो, गुरु हो, ब्राह्मण हो, तपस्वी हो, साधक हो, इनकी परीक्षा बहुत होती है और परीक्षा में घबराना भी नहीं. जो सनातन धर्म की की ओर अग्रणी होगा, आगे बढ़ेगा सनातन धर्म की ध्वजा लेकर आगे बढ़ेगा उसकी परीक्षा हर जगह पर होगी. वर्तमान में रामकथा के वक्ता पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री वह भी सनातन धर्म की ध्वजा लेकर आगे बढ़े. जो सनातन धर्म की ध्वजा लेकर आगे बढ़ते हैं उनके बीच-बीच में अटकल देने वाले आते हैं.
 
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी से इतना ही कहना चाहूंगा इस व्यास पीठ से कि सनातनी कभी अकेला नहीं होता. उसके साथ मेरा राम, कृष्ण और शिव होता है. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को यह विचार कर लेना चाहिए कि आप अकेले नहीं है. भोलेनाथ, कुबेर भंडारी, राम, कृष्ण और एक-एक सनातनी धर्म का व्यक्ति आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है. आप सनातन धर्म की ध्वजा को आगे बढ़ाते चलो. तुम भी बहुत बोलते हो, तैयारी कर लो, जो एक बार भगवा को सिर पर धारण कर लेते हैं वे भगवान के ही होकर चलते हैं. 

बीते दिनों टाल गए थे बात

बता दें कि सीहोर में फरवरी महीने पंडित प्रदीप मिश्रा के आश्रम कु बेश्वर धार्म पर रुद्राक्ष वितरण समारोह होने जा रहा है. आयोजन को लेकर पांच दिन पहले उन्होंने एक पत्रकारवार्ता आयोजित की थी. पत्रकारवार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों द्वारा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बारे में पंडित प्रदीप मिश्रा से सवाल किया था, जिस पर पंडित मिश्रा मीडियाकर्मियों का सवाल टालते नजर आए थे, लेकिन मंगलवार को पंडित प्रदीप मिश्रा भी बागेश्वर धार्म के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में आ गए हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget