एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के बयान से फिर बवाल, अब इस समाज ने किया विरोध, शिकायत लेकर पहुंचे थाने

Dhirendra Krishna Shastri News: बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने धार्मिक बयानों को लेकर अक्सर ही विवाद में घिर जाते हैं. उनके बयान के विरोध में इस बार क्षत्रिय समाज उठ खड़ा हुआ है.

Protest Against Dhirendra Krishna Shastri: छतरपुर (Chhattarpur) स्थित बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) द्वारा क्षत्रीय समाज को लेकर दिए गए बयानों के बाद उनकी परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं. देश भर में हैह्यवंशी समाज पंडित शास्त्री के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन कर रहा है जबकि अब क्षत्रिय समाज के लोगों ने भी थाने में ज्ञापन सौंपा है.  
 
क्षत्रिय समाज के लोग राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने पहुंचे. उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. पंडित शास्त्री ने क्षत्रिय और ब्राह्मणों के बीच अराजकता फैलने और समाज को बदनाम करने का काम किया है. एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. 
 
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही थी यह बात
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यहां पर बहुत से बुद्धि और तर्क के लोग ब्राह्मण और क्षत्रिय को आपस में टकराने के उपाय करते रहते हैं. बात मजाक और हंसी की यह है कि अगर 21 बार क्षत्रियों को मारा तो जब एक बार ही क्षत्रियों को मार दिया तो 20 बार क्षत्रिय कहां से आए, एक बार में ही सभी क्षत्रियों से पृथ्वी से विहिन हो गई तो 20 बार क्षत्रिय कहां से आए, 21वीं बार की जरूरत क्यों पड़ी? 
 
यह क्षत्रिय कहां से प्रकट हो जाते हैं- धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ' सहस्त्रबाहू जिस वंश से था, उस वंश का नाम था हैहय वंश, हैहय वंश के विनाश के लिए भगवान परशुराम ने परसा अपने हाथ में उठाया. हैहयवंश का राजा बड़ा ही कुकर्मी, साधुओं पर अत्याचार करने वाला था. ऐसे आताताइयों के खिलाफ भगवान परशुराम ने परसा उठाया और शास्त्र में कहा गया है कि साधु का काम ही है कि दुष्टों को ठिकाने लगाते रहना और उन्होंने हैहय वंश के राजाओं को मारना प्रारंभ किया, लेकिन शास्त्र की मर्यादाओं का पालन करते हुए कभी भी न तो स्त्रियों पर अपना परसा उठाया, न ही बालकों पर अपना परसा उठाया, न बालिकाओं पर अपना परसा उठाया.'

धीरेंद्र शास्त्री के बयान से बिफरे हुए हैं इस समाज के लोग भी
पंडित शास्त्री ने कथावाचन के दौरान आगे बताया, 'जब एक बार आताताई राजाओं को मार दिया फिर उनके बच्चों को हाथ नहीं लगाया, और जब वह बच्चे युवा हुए और उन्होंने भी अत्याचार प्रारंभ किया और उन्होंने भी अपने पिता का बदला लेने के लिए भगवान परशुराम पर आक्रमण किया तो फिर भगवान परशुराम ने उन आताताइयों का वध किया, फिर उनकी संतान हुई फिर उनका वध किया. ऐसे क्रम में 21 बार पृथ्वी को क्षत्रीय विहिन किया.'

इस बयान के बाद हैहयवंशी ताम्रकार, कलाल समाज द्वारा आक्रोश जताया जा रहा था. अब इस विरोध की श्रंखला में क्षत्रिय समाज भी शामिल हो गया है. क्षत्रिय-राजपूत समाज ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ें: 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget