एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: अभी भी नाराज कलचुरी समाज, जगह-जगह लगे 'धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद' के पोस्टर, FIR की उठी मांग

Protest Against Dhirendra Krishna Shastri: कलचुरी समाज के लोगों ने भोपाल में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और अब गिरफ्तारी की मांग न पूरी होने पर देश भर में प्रदर्शन की बात कही जा रही है.

Dhirendra Krishna Shastri News: छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar) के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पर कलचुरी समाज के आराध्य देव सहस्त्रबाहु महाराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना का आरोप लगा था. उनकी इस टिप्पणी के बाद से हैह्यवंशी कलचुरी समाज में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहा है. देशभर में धीरेन्द्र शास्त्री के पोस्टर जलाए गए थे. हालांकि, इसके बाद बागेश्वर धाम के महंत ने दो बार अपने बयान पर खेद जताया, लेकिन इससे हैह्यवंशी समाज संतुष्ट नहीं है. 

एक दिन पहले ही राजधानी भोपाल में हैह्यवंशी कलचुरी समाज ने राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया. गाड़ियों पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की गिरफ्तारी के पोस्टर लगाए गए. वहीं, हैह्यवंशी समाज सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने की जिद पर अड़ा हुआ है. धरना प्रदर्शन कर रहे कलचुरी सेना के अध्यक्ष का कहना है कि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री खेद व्यक्त करने में भी दोहरी चाल चल रहे हैं. वे खेद जताते समय कह रहे हैं कि अपने अपनी मर्जी से टिप्पणी नहीं की है, ऐसा शास्त्रों में लिखा है. इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिल चुके हैं, उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. 

कलचुरी सेना अध्यक्ष का कहना है कि अब इस मामले में हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे. धरना प्रदर्शन के संयोजक डॉ. एलएन मालवीय ने बताया कि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी के विरोध में पूरे देशभर में हैह्यवंशी समाज विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने बताया कि पूरे देश भर में 18 करोड़ से भी अधिक हैह्यवंशी समाज के लोग हैं. पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से समाजजनों की भावनाएं आहत हुई हैं. 

ये थे पंडित शास्त्री के विवादित बोल
पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि यहां पर बहुत से बुद्धि और तर्क के लोग ब्राह्मण और क्षत्रियों में आपस में टकराने के लिए उपाय करते रहते हैं कि 21 बार क्षत्रियों से भूमि विहिन कर दी, भू कर दी, पृथ्वी कर दी. बात मजाक और हंसी की यह है कि अगर 21 बार क्षत्रियों को मारा तो जब एक बार ही क्षत्रियों को मार दिया तो 20 बार क्षत्रिय कहां से आए? एक बार में ही सभी क्षत्रियों से पृथ्वी से विहिन हो गई तो 20 बार क्षत्रिय कहा से आए? 21वीं बार की जरूरत क्यों पड़ी?

यह भी पढ़ें: MP News: विमान से तीर्थ दर्शन कराने वाला MP बना पहला राज्य, सीएम शिवराज से प्लेन को दिखाई हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget