एक्सप्लोरर

मिर्च और अरंडी के बीच गांजे की खेती कर रहा था किसान, साढे सात लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के बुदरा गांव में एक किसान के खेत में गांजे की खेती का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर 73 किलो गांजा जब्त किया है. किसान को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Badwani News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के बुदरा गांव में गांजे की खेती हो रही थी. इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारा तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए. मिर्च और अरंडी की आड में गांजे की खेती की जा रही थी. पुलिस ने किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के एसपी जगदीश डाबर ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बुदरा में गांजे की खेती होने की शिकायत लोगों के माध्यम से मिली थी.  इसके बाद जब जानकारी हासिल की गई तो शिकायत सही पाई गई. बुदरा के रहने वाले चतर सिंह पिता तेज सिंह के खेत में अरंडी और मिर्ची की फसल के बीच में गांजे के 340 पौधे मिले, जिसका वजन कराया गया तो यह 73 किलो के आसपास निकला, जिसकी कीमत 7 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है.

एसपी जगदीश डाबर ने बताया कि इस मामले में चतर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार कर लिया है. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गांजे की खेती कर रहा था, मगर इस बार उसने व्यापक पैमाने पर मिर्च और अरंडी के बीच गांजे के पौधे लगा दिए थे.

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला बनाया 
पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने बताया कि आरोपी किसान चतर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. आरोपी चतर सिंह से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ और कौन लिप्त था ? पुलिस पूरे इलाके में और भी सर्चिंग कर रही है. 

इसे भी पढ़ें: उज्जैन में महाकाल मंदिर के दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त, भक्तों से वसूली मामले में एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget