एक्सप्लोरर

Exclusive: 'वो बाबरी का ढांचा नहीं बल्कि राष्ट्र का अपमान...', उमा भारती का बड़ा बयान

Ayodhya Ram Mandir: उमा भारती ने कहा कि अयोध्या हमारे लिए कभी भी वोट का विषय नहीं है. हम कभी भी वोट के लिए अयोध्या नहीं गए.

Ayodhya Ram Mandir: देशभर में अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की चर्चा है. इस बीच राम जन्मभूमि आंदोलन की अगुआ रहीं मध्य प्रदेश प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राम मंदिर को लेकर खास बताचीत की है. उमा भारती ने कहा कि ये राम लला की प्राण प्रतिष्ठा नहीं बल्कि ये राष्ट्र के आत्मसम्मान की प्राण प्रतिष्ठा है. 

एबीपी न्यूज से खास बातचीत के दौरान उमा भारती ने कहा, "जब बाबरी ढांचा गिरा था तो हमारे मन में ये नहीं था कि हम धार्मिक स्थल को गिरते हुए देख रहे हैं. क्योंकि ढांचा बनाने के लिए बाबर के सेनापति के पास बहुत बड़ा मैदान था, वो वहां मस्जिद बना सकता था, नमाज पढ़ने के लिए. अगर वहीं बनाया मंदिर को तोड़कर तो ये इबादतगाह नहीं थी, बल्कि हिंदुओ के अपमान का एक स्थान था, हमारी छाती में गढ़ा हुआ एक शूल था."

 

उन्होंने कहा कि मुझे राम जन्मभूमि न्यास की तरफ से पहले ही बुलावा आ चुका है और मैं 18 जनवरी से ही वहां रहूंगी. उमा भारती ने आगे कहा कि जिस तरह राम मंदिर का फैसला आया और राम मंदिर का शिलान्यास हुआ उस दृश्य को हिंदू और मुसलमान सभी ने एकजुटता के साथ देखा.

उमा भारती ने ये भी कहा कि अयोध्या हमारे लिए कभी भी वोट का विषय नहीं है. हम कभी भी वोट के लिए अयोध्या नहीं गए. हम वहां इसलिए जाते रहे अगर वहां हम शहीद भी हो जाते तो ये हमारे लिए गौरव का विषय होता. 

वहीं राम मंदिर बनने और इसकी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी का महायोगी की संज्ञा तक दे दी. उन्होंने कहा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठी नरेंद्र मोदी जैसे महायोगी के हाथों हो रही है.

ये भी पढ़ें

MP Politics: 'बीजेपी ने दूल्हा शिवराज को बताया, शादी मोहन यादव से कर दी', नए कांग्रेस चीफ पटवारी का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget