एक्सप्लोरर

Atiq Ahmad Shot Dead: अतीक हत्याकांड के बाद MP में अलर्ट, बढ़ाई गई CM शिवराज की सुरक्षा, मीडियाकर्मियों की हो रही ID चेक

Atiq Ahmad Killed: इस हत्याकांड को ध्यान में रखते हुए एमपी में सीएम शिवराज से मिलने वाले मीडियाकर्मियों की बारिकी से चैकिंग की जा रही है. सीएम की सुरक्षा में थ्री लेयर सिक्योरिटी तैनात है.

Atiq Ahmad Ashraf Ahmed Shot Dead: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद हत्याकांड के बाद मध्य प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिस्टम पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया. इस हत्या को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में थ्री लेयर सिक्योरिटी तैनात है, वहीं मीडियाकर्मियों की भी आइडी चेक की जा रही है.

सीएम की सुरक्षा बढ़ाई गई

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद एमपी में सीएम हाउस सहित सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दी गई. बता दें कि बीती रात अतीक अहमद और अशरफ अहमद पर गोली चलाने वाले आरोपी मीडियाकर्मी बनकर आए थे. इस हत्याकांड को ध्यान में रखते हुए एमपी में सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने वाले मीडियाकर्मियों की बारिकी से चैकिंग की जा रही है. बिना आईडी कार्ड वाले मीडियाकर्मयों को मुख्यमंत्री के आसपास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही. सीएम की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी दस्ता बगैर आईडी कार्ड वाले मीडयाकर्मियों को दूर रहने की हिदायत दे रहे हैं.

राजनीति भी पकड़ रही जोर

यूपी में हुए हत्याकांड के बाद मध्य प्रदेश में सियासत गरमाने लगी है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उत्तर प्रदेश में हुए अतीक अहमद और उसके भाई अरशद अहमद हत्याकांड मामले में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि यह तो मर्डर हो गया है. एक दिन पहले किसी का, अगले दिन किसी. पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और अपना देश कहा जा रहा है. यह पूरे समाज को सोचने वाली बात है. इधर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी ने भी एक ट्वीट किया था. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि जब राक्षसों का संहार होता है, तब पृथ्वी का भार कम होता है. हालांकि इस ट्वीट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा था, इसके बावजूद उनके इस ट्वीट के बाद राजनीति गरमाने लगी, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmad Shot Dead: अतीक हत्याकांड पर गरमाई सियासत, कमलनाथ बोले- 'संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट, दे जांच के ऑर्डर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget