एक्सप्लोरर

'घर मुसलमानों के ही तोड़े जाते हैं', एमपी में बुलडोजर एक्शन पर ओवैसी ने पूछा- वो चुप क्यों हैं, जिन्हें...?

Mandla News: मंडला में गो तस्करों के घर बुलडोजर चलाने के मामले पर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें मारा जा रहा है.

Asaduddin Owaisi: मध्य प्रदेश के आदिवासी जिले मंडला में गौ तस्करों के घर बुलडोजर चलाने का मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है. इस मामले में एआईएमआईएम नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मंडला की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ''ना जाने कितने मुसलमानों पर तस्करी और चोरी का झूठा इल्ज़ाम लगा कर उनका क़त्ल कर दिया गया.''

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने X पर अपनी पोस्ट में लिखा,"2015 में अख़लाक़ के फ्रिज में रखे गोश्त को बीफ बता कर एक हुजूम ने उनके घर में घुसकर उन्हें मार दिया था. ना जाने कितने मुसलमानों पर तस्करी और चोरी का झूठा इल्ज़ाम लगा कर उनका क़त्ल कर दिया गया."

उन्होंने आगे लिखा,"जो काम पहले भीड़ करती थी वो काम अब सरकार कर रही है. मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ मुसलमानों पर इल्ज़ाम लगाया कि उनके फ्रिज में बीफ था और 11 घरों पर बुलडोज़र चला दिया. ना-इंसाफ़ी का सिलसिला थमता नहीं. चुनाव के नतीजों से पहले और बाद भी, घर मुसलमानों के ही तोड़े जाते हैं. क़त्ल मुसलमानों के ही होते हैं. जिन्हें झोली भर-भर के मुसलमानों का वोट मिलता है, वो क्यों चुप हैं?"

बता दें कि मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव में पुलिस ने शुक्रवार (14 जून) को दबिश देकर 11 घरों से 150 से ज्यादा जीवित गोवंश और भारी मात्रा में गोमांस, हड्डी, चर्बी सहित अन्य अवशेष जब्त किए थे. इस दौरान एक आरोपी वाहिद कुरैशी को गिरफ्तार किया गया था. बाकी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे. इस मामले में पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज की थी. शनिवार (15 जून) को पुलिस और प्रशासन की टीम ने 11 आरोपियों के घरों को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया था. प्रशासन ने बताया कि 6 गोदाम को अतिक्रमण मुक्त करते हुए कुल 12 हजार 728 वर्ग फीट क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया है.

इससे पहले मंडला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजत सकलेचा ने बताया था कि हमें आरोपियों के ठिकाने के पीछे बंधी 150 गोवंश मिले. सभी 11 आरोपियों के घरों में रेफ्रिजरेटर से गोवंस का मांस बरामद किया गया. हमें जानवरों की चर्बी, खाल और हड्डियां भी मिलीं, जिन्हें एक कमरे में रखा गया था.

एसपी ने ये भी बताया कि स्थानीय सरकारी पशु चिकित्सक ने पुष्टि की है कि जब्त मांस गोमांस है. हमने डीएनए विश्लेषण के लिए नमूने हैदराबाद भी भेजे हैं. 11 आरोपियों के घर ढहा दिए गए क्योंकि वे सरकारी जमीन पर थे.

सीएम मोहन यादव ने दी थी कड़ी प्रतिक्रिया

इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. सीएम मोहन यादव ने 'X' पर अपनी पोस्ट में कहा, "गोवंश पर अत्याचार के जघन्य कृत्य को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.मंडला के भैंसवाही में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 150 गोवंश को बचाया है. आरोपियों के खिलाफ 11 एफआईआर दर्ज हुई है."

उन्होंने आगे लिखा,"इन 11 अतिक्रमणकर्ताओं के 11 मकान और 6 गोदाम को अतिक्रमण मुक्त करते हुए कुल 12 हजार 728 वर्ग फीट क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया है.गोवंश पर अत्याचार करने वालों को स्पष्ट चेतावनी है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी."

यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर डीग में उमड़ा जैनसलाब, तीर्थराज विमल कुंड में भक्तों ने किया स्नान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Iran Warning US: 'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
IND Vs NZ 2nd T20I: पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

वीडियोज

Jammu Kashmir Heavy Snowfall: जम्मू-कश्मीर समेत ठंड से ठिठुर गई ये जगह | Weather News | ABP
Himachal Pradesh News: Shimla में बर्फबारी का कहर, आपस में टकराए 3 ट्रक |
Venezuela–China Oil Debt Story | Loans, Oil & Geopolitics Explained | Paisa Live
Copper: 10,000 साल पुराना Metal जो Future Economy चला रहा है | The Red Gold Story | Paisa Live
Gold–Silver ETF Crash Explained | 2% गिरावट, ETF 15% क्यों टूटता है? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Iran Warning US: 'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
IND Vs NZ 2nd T20I: पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस मौसम में कितना सेट करें फ्रिज का टेंपरेचर?
दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस मौसम में कितना सेट करें फ्रिज का टेंपरेचर?
देसी खाना तो ठीक है, लेकिन प्रोटीन का क्या, यहां जानें आपकी थाली कितनी ताकतवर?
देसी खाना तो ठीक है, लेकिन प्रोटीन का क्या, यहां जानें आपकी थाली कितनी ताकतवर?
Embed widget