एक्सप्लोरर

अलग धर्म के जोड़े की शादी पर ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का बड़ा फैसला, देश के सभी काजियों को दिया ये निर्देश

अंतर धार्मिक विवाह पर ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने देश के सभी काजियों को एक पत्र जारी कर निर्देश दिया है. इसके तहत काजियों को दो विपरीत धर्म के जोड़े का विवाह को लेकर जानिए क्या कहा गया है?

अंतर धार्मिक विवाह पर ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड (All India Ulama Board) ने बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने देश के सभी काजियों को एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि दो अलग धर्म के जोड़े की शादी इसी शर्त पर कराएं जब दोनों पक्षों के माता-पिता शादी के वक्त उपस्थित रहें. बता दें कि मध्य प्रदेश में बीते दिनों सरकार के द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक- 2021 लागू कर दिया गया है जिसके चलते उलेमा बोर्ड ने अंतर धार्मिक शादियों के मामले को गंभीरता से लिया है.

उलेमा बोर्ड के एमपी प्रदेश अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली नदवी ने कहा कि जिन अंतर धार्मिक विवाहों में माता-पिता की सहमति नहीं हो, उन्हें अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि बिना माता-पिता की सहमति वाले अंतर धार्मिक विवाह प्रदेश में शांति और धार्मिक सद्भाव बिगाड़ रहे हैं.

काजी सैयद अनस अली नदवी ने यह भी कहा कि अंतर धार्मिक विवाह पर कोई रोक नहीं है, लेकिन काजियों को सभी कागजातों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने के बाद ही विवाह करवाना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि शादी का मकसद धर्म परिवर्तन नहीं होना चाहिए, हमें शिकायतें मिल रही हैं कि अलग-अलग धर्मों के लोग चुपके से शादी कर रहे हैं जिसके कारण प्रदेश में धार्मिक सद्भाव बिगड़ रहा है जो कि इस्लाम और हमारी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए ठीक नहीं है.

Dewas: सेल्समैन निकला करोड़ों का मालिक, काली कमाई छुपाने के लिए बड़े भाई को बताया अपने बच्चों का पिता

काजी सैयद अनस अली नदवी ने कहा कि एमपी फ्रीडम आफ रिलिजन एक्ट लागू होने से कई दक्षिणपंथी संगठनों ने अंतरधार्मिक विवाहों को धर्मांतरण का नाम देकर लोगों के सामने प्रस्तुत किया है जिससे समस्याएं पैदा हो रही हैं. इसी के चलते अखिल भारतीय उलेमा बोर्ड ने काजियों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि अंतर धार्मिक शादियों में माता-पिता की उपस्थिति अनिवार्य हो.

बताते चलें कि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी शासित उन राज्यों में शामिल है जहां अंतर-धार्मिक विवाह के जरिए धर्मांतरण को क्रिमिनलाइज्ड कर दिया गया है जिसे लव जिहाद का भी नाम दिया जाता है. वहीं, इस कानून का विरोध करने वाले पक्षों द्वारा ये आरोप लगाया जाता है कि इसके माध्यम से अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है. इन पक्षों का कहना है कि यह जोड़ों को अपनी पसंद से शादी करने से रोकने वाला कानून है. 

MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दिग्विजय-कमलनाथ में बढ़ी दूरी, कांग्रेस को हो सकता है बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget