एक्सप्लोरर

अक्षय कांति बम को नहीं मिली राहत, 24 मई को होगी अग्रिम जमानत पर सुनवाई

Akshay Kanti Bam News: कांग्रेस से बीजेपी में आए अक्षय कांति बम की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 24 मई तक टली. गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर BJP नेता पुलिस सुरक्षा में हैं.

Akshay Kanti Bam Bail Hearing Date: कांग्रेस से बीजेपी में आए अक्षय कांति बम की मुश्किलें कम होती नहीं दिखती. दरअसल इंदौर हाई कोर्ट में आज उनकी अग्रिम जमानत को लेकर सुनवाई थी, लेकिन कोर्ट ने अगली तारीख देते हुए 24 मई को सुनवाई तय की है. यानी तब तक अक्षय कांति बम की गिरफ्तारी पर रोक नहीं रहेगी और पुलिस अक्षय को गिरफ्तार कर सकती है.

कुछ साल पुराने एक मामले में अक्षय कांति बम पर धारा 307 के तहत केस चल रहा है और इस मामले में उन्हें जिला कोर्ट में पेश होना था, लेकिन 10 तारीख को वह कोर्ट में पेश नहीं हुए. इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई जिस पर आज सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने आपत्ति लेते हुए सुनवाई की अगली तारीख दे दी है, जो की 24 मई तय की गई है. यानी पुलिस चाहे तो इस बीच में अक्षय को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर सकती है.

पुलिस कर रही है सुरक्षा
अक्षय कांति बम वहीं नेता है जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं और 29 अप्रैल को ऐन वक्त पर नामांकन वापस लेकर भारतीय जनता पार्टी का दामन उन्होंने थामा था, बीजेपी में आने के बाद अक्षय के खिलाफ जमकर बातें हुई और लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास भी निकाली. इधर अक्षय ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी जो उन्हें दे दी गई थी यानी फिलहाल अक्षय कांति बम की पुलिस सुरक्षा कर रही है. वहीं उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी निकला हुआ है.

कांग्रेस ने बनाया स्पेशल 55
इधर इंदौर में कांग्रेस लगातार अक्षय कांति बम पर हमले करते नजर आ रही है और उसने गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अक्षय बम को ढूंढने के लिए पुलिस की मदद का ऐलान किया., कांग्रेसी नेता देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हमने 55 लोगों की एक स्पेशल टीम बनाई है जो अक्षय बम के कहीं भी नजर आते ही पुलिस को सूचित करेगी. उन्होंने कहा कि वह एक वारंटी है और आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश करने का काम पुलिस का है, उसने जो कुछ किया वह अच्छा नहीं किया और आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिले इसके लिए पुलिस की मदद करने का फैसला कांग्रेस ने किया है.

ये भी पढ़ें: जौनपुर में पत्रकार की हत्या का आरोपी खंडवा स्टेशन से फरार, गिरफ्तार कर मुंबई से लेकर आ रही थी यूपी पुलिस

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget