एक्सप्लोरर

Abp C Voter Survey: चुनाव में मंत्रियों-सांसदों को उतारने से सीएम पद के लिए BJP में बढ़ेगी गुटबाजी? सर्वे ने चौंकाया

Abp C Voter Survery News: एमपी में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट दिया है. बड़े नामों को मैदान में उतारने पर क्या सीएम पद को लेकर गुटबाजी बढ़ सकती है, इसको लेकर एक सर्वे किया गया है.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीजेपी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी है जिनमें चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), प्रह्लाद पटेल (Prahlad Patel) और फग्गन सिंह कुलस्ते को विधानसभा का टिकट दिया है. इनके अलावा चार सांसदों को भी मैदान में उतारा गया है. माना जा रहा है कि ऐसा प्रयोग छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी हो सकता है. क्या बीजेपी के इस प्रयोग से सीएम पद को लेकर प्रदेश में गुटबाजी बढ़ सकती है? एबीपी न्यूज और सी वोटर ने सर्वे में जब इसको लेकर सवाल पूछे तो हैरान करने वाले नतीजे आए. 

सर्वे में 45 फीसदी से ज्यादा लोगों ने माना कि इससे गुटबाजी बढ़ेगी. कुल 46 फीसदी लोग मानते हैं कि यह गुटबाजी को बढ़ाएगा. हालांकि 37 लोगों का मानना है कि इससे गुटबाजी नहीं बढ़ेगी. वहीं, 17 फीसदी लोगों ने अपना जवाब 'कह नहीं सकते' में दिया.

क्या केंद्रीय मंत्रियों-सांसदों को उतारने से सीएम पद के लिए BJP में गुटबाजी बढ़ेगी?
हां- 46%
नहीं- 37%
कह नहीं सकते- 17%

मंत्रियों, सांसदों और महासचिव को मिला मध्य प्रदेश में टिकट
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अभी किसी मंत्री को टिकट नहीं दिया है और राजस्थान के लिए बीजेपी ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. फिलहाल बीजेपी की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है. वहीं, मध्य प्रदेश की बात करें तो अब तक चार सांसदों, तीन मंत्रियों और पार्टी महासचिव पर बीजेपी दांव खेल चुकी है. बीजेपी ने सांसद रीति पाठक, राकेश सिंह, गणेश सिंह और उदय प्रताप सिंह को टिकट दिया है तो इंदौर-1 सीट से राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भरोसा जताया है.

नोट- इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को 24 का सेमीफाइनल कहा जा रहा है. सभी पार्टियों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है. इस मुद्दे पर abp न्यूज़ के लिए C VOTER ने ऑल इंडिया सर्वे किया है. इस सर्वे में 2 हजार 686 लोगों की राय ली गई है. सर्वे शनिवार से आज दोपहर तक किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसद है.

ये भी पढ़ें- MP Elections: 'सरकार गिराकर ठीक किया या नहीं?', केंद्रीय मंत्री सिंधिया के इस सवाल का जनता ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget