एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Election 2023: आज से होगी 'विकास उत्सव' की शुरुआत, इन कार्यक्रमों का आयोजन करेगी शिवराज सरकार

Madhya Pradesh Election 2023 News: मध्य प्रदेश सरकार 28 दिन मनाएगी विकास पर्व. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में दो लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे.

Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास उत्सव मनाने जा रही है. इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री बड़वानी और धार जिले से करने जा रहे हैं. सीएम शिवराज 28 दिन की इस विकास यात्रा के दौरान प्रदेशवासियों को दो लाख कराड़ से अधिक कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे.इस दौरान वो किसी न किसी जिले या या गांव में रात्रि विश्राम भी करेंगे. 

क्या है पूरा कार्यक्रम

विकास पर्व के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन होगा. इसके साथ जन सेवा यात्राएं, जन संवाद, हितग्राही सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश भर का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वो रोड शो भी करेंगे.

विकास पर्व के दौरान प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री भू अधिकार, दीनदयाल रसोई, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, संबल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी जैसी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, स्व रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन संबंधी योजनाओं के हितग्राहियों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे.

कौन कौन होगा शामिल

इस दौरान सभी जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर आदि पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे. सीएम हेल्पलाइन पर विकास पर्व के लिए तैयार किए गए पोर्टल पर सभी कार्यक्रमों की तिथिवार जानकारी अपलोड होगी.होने वाले सभी भूमि पूजन,लोकार्पण का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा.

स्कूल चले हम अभियान की शुरुआत
प्रदेश में 17 जुलाई से स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ होने जा रहा है. मुख्यमंत्री शाजापुर जिले के ग्राम गुलाना से अभियान का शुभारंभ करेंगे. यह कार्यक्रम सीएम राइज स्कूल गुलाना के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के साथ होगा.इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की सभी शालाएं, अभिभावक और शिक्षक संघ वर्चुअली जुड़ेंगे.अभियान के तहत 17 से 19 जुलाई तक सभी शासकीय शालाओं में 'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम भी होंगे. 

मेधावी विद्यार्थियों को 20 को मिलेगा लैपटॉप
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान20 जुलाई को प्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे. प्रदेश के 78 हजार ऐसे विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण किया जाएगा, जिन्होंने 12वीं कक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप की 25 हजार रुपये की राशि का अंतरण करेंगे.

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget