एक्सप्लोरर

Who is Chhavi Ranjan: कौन हैं छवि रंजन जिनके ठिकानों पर ED ने की छापेमारी, लैंड स्कैम केस से जुड़े हैं तार

Who is Chhavi Ranjan: रांची के करम टोली में सेना की 4.55 एकड़ जमीन को गलत तरीके से बेचने के मामले में ईडी पूर्व DC छवि रंजन के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Who is Chhavi Ranjan: आज यानी 13 अप्रैल को ईडी (ED) ने रांची (Ranchi) के पूर्व DC छवि रंजन के ठिकानों में छापेमारी की है. बात करें छवि रंजन की तो उन्होंने जमशेदपुर से अपनी बुनियादी शिक्षा पूरी की है. कहा जा सकता है कि झारखंड उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों है. छवि ने 1999 में सेंट मैरी स्कूल बिष्टुपुर से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की. फिर उन्होंने चिन्मय स्कूल टेल्को से इंटरमीडिएट किया. इसके अलावा वह अपनी उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली गए. वहां उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस से बीएससी और एमएससी की डिग्री हासिल की.

वहीं रांची के मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर में तोड़ फोड़ और पत्थरबाजी के कारण हुई हिंसा के बाद रांची के सीनियर एस पी सुरेन्द्र कुमार झा और डीसी छवी रंजन को पद से हटा दिया गया था. जिसके बाद वे कल्याण विभाग के निर्देशक के पद पर बहाल हुए. आपको बता दें कि आज आईएएस छवि रंजन सहित कई सीओ के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी है. लगभग 22 ठिकानों पर सुबह से हो रही है छापेमारी हो रही है. वहीं ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छवि रंजन के रिश्तेदार, साथ ही जमीन कारोबारी और कई अंचलाधिकारी के यहां एक साथ दबिश दी गई है. इस छापेमारी में रांची, जमशेदपुर के साथ-साथ कुछ अन्य शहर भी शामिल हैं. इसके अलावा राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

क्या है पूरा मामला?
आईएएस अधिकारी छवि रंजन को जिन मामलों में लेकर ईडी संदेह के दायरे में रखकर छापेमारी कर रही है. इसमें रांची के करम टोली में सेना की 4.55 एकड़ जमीन को गलत तरीके से बेचने का मामला सामने आया है. इसके साथ ही कई जमीनों की रजिस्ट्री, उसका म्यूटेशन भी गलत तरीके से कराने का मामला शामिल है. इस मामले के संज्ञान में आने के बाद रांची नगर निगम की ओर से बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. वहीं रांची नगर निगम के कर संग्रहकर्ता दिलीप शर्मा ने जालसाजी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि प्रदीप फर्जी दस्तावेज दिखाकर दो-दो होल्डिंग ले लिया था. आयुक्त की जांच में सेना के कब्जे वाली जमीन का असली रैयत जयंत करनाड मिला था.

यह भी पढ़ें: Dumka News: दुमका पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और कैश भी बरामद

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
Jharkhand Protest Live: लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा, ABVP ने सड़कों पर टायर जलाकर किया विरोध
Live: लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा, ABVP ने सड़कों पर टायर जलाकर किया विरोध
Xप्लेन: CM हेमंत सोरेन के खिलाफ पिता शिबू की तस्वीर क्यों बनी हथियार?
CM हेमंत सोरेन के खिलाफ पिता शिबू की तस्वीर क्यों बनी हथियार?
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget