एक्सप्लोरर

Jharkhand: मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए धांधली, बंगाल के शख्स ने दिए 94 आवेदन

Maiya Samman Yojana: झारखंड के बोकारो जिले में मंईयां सम्मान योजना के नाम पर धांधली करने की कोशिश करने वालों का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस इन पर एफआईआर की तैयारी कर रही है.

Jharkhand News: सरकारी योजना में कैसे सेंध लगाई जाती है इसका एक उदाहरण झारखंड में देखने को मिला. यहां मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए पश्चिम बंगाल से एक व्यक्ति ने अलग-अलग लोकेशन से 94 आवेदन डाले थे. ये सभी आवेदन एक बैंक खाते के जरिए डाले गए थे. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने शुक्रवार (31 जनवरी) को इसकी जानकारी दी. इस योजना के तहत झारखंड सरकार 18 से 50 साल के उम्र की करीब 56 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय मदद देती है. 

इस योजना की शुरुआत पिछले साल अगस्त में हुई थी तब हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे. हालांकि जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में घोषणा की थी कि सरकार बनने पर यह राशि बढ़ाकर हर महीने 2500 रुपये कर दी जाएगी.

आरोपियों पर की जाएगी एफआईआर

बोकारो के डिप्टी कमिश्नर जाधव विजय राव ने इस योजना का फर्जी तरीके से लाभ लेने का खुलासा किया और आवेदकों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए. इनमें से एक एफआईआर पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति पर किया जाना है जिसने एक खाते के लिए अलग-अलग लोकेशन से 94 आवेदन दिया था.

अधिकारी ने बताया कि झारखंड सरकार ने इस योजना की शुरुआत वित्तीय सहायता देकर महिला सशक्तिकरण के लिए किया था लेकिन जांच में पता चला कि धोखेबाज लोग लाभ का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल से यूसुफ ने अलग-अलग नाम से 94 आवेदन दिया था. इसके लिए एक बैंक खाते का इस्तेमाल किया था.

एक व्यक्ति ने दिए 78 आवेदन

ऐसे कई आवेदन मिले जिससे संदेह गहराया. इनमें से 49 आवेदन चंदनक्यारी, कासमर से 20, बेरमो से 12 और गोमिया से 7 आवेदन दिया गया था. जबकि पश्चिम बंगाल से एक और व्यक्ति ने 78 आवेदन दिया था. इसके लिए एक खाते का इस्तेमाल किया गया था जो कि अगस्त 2024 में खोला गया था. जिला आपूर्ति अधिकारी ने आवेदन में दर्ज राशन कार्ड नंबर को फर्जी पाया था. आवेदन में किकसू, हंसदा और मुर्मू सरनेम का इस्तेमाल किया जो कि झारखंड में आम हैं. 

ये भी पढ़ें- 'खुद को नक्सली बताने वाले लोग गुंडे कर दें सरेंडर वरना...', झारखंड के DGP की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget