एक्सप्लोरर

'खुद को नक्सली बताने वाले लोग गुंडे कर दें सरेंडर वरना...', झारखंड के DGP की चेतावनी

Jharkhand News: डीजीपी ने कहा कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत नक्सलियों के पास मुख्यधारा में लौटने का अवसर है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो पुलिस निश्चित तौर पर उनका सफाया कर देगी.

Jharkhand News: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पश्चिमी सिंहभूम में मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराने वाले सुरक्षा एवं पुलिस बल के जवानों का हौसला बढ़ाया. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि खुद को नक्सली बताने वाले गुंडे हथियार डाल दें वरना सफाया कर देंगे.

मुठभेड़ की सूचना के बाद चक्रधरपुर अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे डीजीपी ने कहा कि राज्य में नक्सलवाद अब खात्मे की ओर है. जो लोग खुद को नक्सली बताकर हिंसा और दहशत फैला रहे हैं, वे गुंडे हैं. डीजीपी ने कहा कि ऐसे लोगों को बार-बार चेतावनी दी जा रही है कि ऐसे लोग खुद सरेंडर कर दें. राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत उनके पास मुख्यधारा में लौटने और पुनर्वास पाने का अवसर है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो पुलिस निश्चित तौर पर उनका सफाया कर देगी.

नक्सली हेमंती मंझियाइन ढेर
बताया गया कि बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत सोनुआ थाना क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर संजय गंझू और हेमंती मंझियाइन के रूप में हुई है. हेमंती मंझियाइन बोकारो जिले के गोरगोरवा गांव की रहने वाली थी और वह एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल की निजी सुरक्षा में तैनात रहती थी.

बड़ी घटना की तैयारी कर रहे 2 नक्सली ढेर
मारे गए दोनों नक्सली फिलहाल 15 लाख के इनामी अमित मुंडा के दस्ते में शामिल थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों ने उन्हें घेरा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए, जबकि बाकी अन्य भागने में सफल रहे.

सुरक्षा बल का जवान जख्मी
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल का एक जवान भी जख्मी हुआ है, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान दो इंसास राइफल के अलावा कई हथियार, नक्सली साहित्य और दस्तावेज बरामद किए गए हैं. इससे पहले 22 जनवरी को बोकारो के तेजनारायणपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए थे.

ये भी पढ़ें

Mahakumbh Stampede: 'उम्मीद है कि भारत सरकार इस...', महाकुंभ भगदड़ पर क्या बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget