एक्सप्लोरर

Jharkhand: निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र का सहयोगी हरीश गिरफ्तार, ED ने काले धन को सफेद करने का लगाया आरोप

Ranchi News: ईडी की जांच में पता चला है कि, वीरेंद्र राम से कमीशन लेकर उसके काला धन को सफेद करने में एक सिंडिकेट काम कर रहा था. हरीश भी इसी सिंडिकेट का हिस्सा है.

Jharkhand News: झारखंड में टेंडर कमीशन घोटाले में ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सीए मुकेश मित्तल के सहयोगी हरीश यादव को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उस पर मुकेश मित्तल के कहने पर एक खाते से दूसरे खाते में रुपये ट्रांसफर कर काले धन को सफेद करने का आरोप है. जांच एजेंसी ने उसे पूछताछ के लिए रांची बुलाया था और गिरफ्तार कर लिया. ईडी सूत्रों के मुताबिक हरीश ने करीब 121.83 करोड़ रुपये एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर किया. इसका ओटीपी उसी के मोबाइल पर आता था. अब उसे गुरुवार को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसे रिमांड पर देने का आग्रह करेगा. 

टेंडर कमीशन घोटाले में यह छठी गिरफ्तारी है. इससे पहले वीरेंद्र राम उसके करीबी आलोक रंजन, सीए मुकेश मित्तल के सहयोगी नीरज मित्तल, हवाला कारोबारी राम प्रकाश भाटिया और ताराचंद को गिरफ्तार कर चुका है. ईडी की जांच में पता चला है कि वीरेंद्र राम ने 125 करोड़ से अधिक संपत्ति अर्जित की है. ईडी की जांच में पता चला है कि, वीरेंद्र राम से कमीशन लेकर उसके काला धन को सफेद करने में एक सिंडिकेट काम कर रहा था. हरीश भी इसी सिंडिकेट का हिस्सा है. पूर्व में गिरफ्तार तारा चंद की तीन फर्जी कंपनियों खाटू श्याम ट्रेडर्स, अनिल कुमार गोविंद राम ट्रेडर्स और ओम ट्रेडर्स के नाम पर खाते खोले गए थे. इसका संचालन नीरज मित्तल करता था. वह राम प्रकाश भाटिया की मदद से पैसे जमा कराता था और उन कंपनियों के खाते से वीरेंद्र राम के सीए मुकेश मित्तल के कर्मचारियों व रिश्तेदारों के खाते में रुपये ट्रांसफर होते थे.

अब तक 121.83 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुआ
यह काम मुकेश का सहयोगी हरीश करता था, क्योंकि ट्रांजेक्शन का ओटीपी उसके ही मोबाइल पर आता था. मुकेश कमीशन लेकर वे रुपये वीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम के खाते में ट्रांसफर करवाता था. इसी पैसे से दिल्ली के साकेत में वीरेंद्र ने अपने पिता के नाम पर करोड़ों की संपत्ति खरीदी थी. जांच में पता चला है कि इन कंपनियों के खातों से अब तक 121.83 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं. खाते से रुपये ट्रांसफर करने और फर्जी बिल तैयार करने की एवज में नीरज का सहयोगी राम प्रकाश भाटिया भी कमीशन लेता था. रांची में हुए जमीन घोटाले में ईडी ने एक बार फिर विष्णु अग्रवाल को समन जारी किया है. उसे पूछताछ के लिए 17 जुलाई को ईडी ऑफिस बुलाया है. इससे पहले 21 जून को भी उससे नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी. विष्णु अग्रवाल पर रांची के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री करने का आरोप है.

Jharkhand: कांग्रेस जल्द ही झारखंड में ले सकती है बड़ा फैसला, BJP की रणनीति फेल करने के लिए बनाया ये मास्टर प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget