एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: सीता सोरेन का JMM बड़ा आरोप, कहा- 'जब तक मेरे पति दुर्गा सोरेन पार्टी में थे...'

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा को अलविदा कह चुकीं सीता सोरेन को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए दुमका सीट से प्रत्याशी बनाया है. सीता ने जेएमएम को भ्रष्ट बताया है.

Ranchi News:  झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की भाभी सीता सोरेन (Sita Soren) ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है. दुमका सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद वह रांची में बीजेपी के मुख्यालय पहुंची. यहां उन्होंने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ‘‘अपने सिद्धांतों से भटक गई है और भ्रष्टाचार में लिप्त है’’ और झारखंड का विकास केवल पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की विचारधारा के जरिए ही संभव हो सकता है.

सीता सोरेन ने दावा किया कि बीजेपी झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी और ‘अबकी बार 400 पार’ के अपने लक्ष्य को हासिल करेगी. सीता सोरेन 19 मार्च को बीजेपी में शामिल हुई थीं. 

दलालों के हाथ में जेएमएम - सीता सोरेन
सीता सोरेन ने कहा, ‘‘ जब तक मेरे पति दुर्गा सोरेन (अब दिवंगत) पार्टी में थे जेएमएम सही दिशा में जा रही थी लेकिन अब वह अपने सिद्धांतों और नीतियों से भटक गई है. जेएमएम अब दलालों के हाथों में है और भ्रष्टाचार में लिप्त है.’’

पति को नहीं मिला सम्मान - सीता सोरेन
सीता सोरेन ने दावा किया कि उनके पति ने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी लेकिन उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पति की मौत अब भी एक रहस्य है. मैंने उनकी मौत के मामले की लगातार जांच की मांग की लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया.’’

बीजेपी ने दी है बड़ी जिम्मेदारी - सीता सोरेन
तीन बार की विधायक और पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन की बड़ी पुत्रवधू सीता ने 2009 में अपने पति दुर्गा सोरेन के निधन के बाद से उन्हें जेएमएम में ‘अलग-थलग’ किए जाने तथा ‘अनदेखी’ किए जाने का आरोप लगाया था और वह कुछ दिन पूर्व नयी दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गई थीं. बीजेपी ने उन्हें दुमका लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है. सीता सोरेन ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है.

जीत को लेकर आश्वस्त सीता सोरेन
सीता सोरेन ने कहा, ''मुझे पार्टी में शामिल करके एक अवसर प्रदान करने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करती हूं.’’ यह पूछे जाने पर कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका सीट से चुनाव लड़ सकते हैं सीता सोरेन ने कहा, ''चाहे कोई भी चुनाव लड़े उस सीट से मेरी जीत तय है. झारखंड में सभी 14 सीट पर कमल खिलेगा और यह मेरा वादा है.’’

ये भी पढ़ें- झारखंड में बड़ी सियासी हलचल, पांच बार के सांसद राम टहल चौधरी ने थामा 'हाथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget