एक्सप्लोरर

Simdega News: 2017 में हुए डबल मर्डर केस में चार आरोपी दोषी करार, हुई उम्र कैद की सजा, जुर्माना भी लगा

Simdega News: सिमडेगा में अप्रैल 2017 में हुए डबल मर्डर केस में चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने उम्रकैद और सजा सुनाई है. साथ ही 10-10 हजार रुपये जुर्माने भी लगाया है.

Simdega Crime News: झारखंड में सिमडेगा के महाबुआंग थाना क्षेत्र में अप्रैल 2017 में हुए दोहरे हत्याकांड में चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए शुक्रवार को अदालत ने उम्रकैद और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. सिमडेगा की अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश (एडीजे) आशा देवी भट्ट की अदालत ने महाबुआंग थाना कांड संख्या 3-17 के तहत दोहरे हत्याकांड मामले में चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई.

ये हैं दोषियों के नाम

दोषियों में शीतल सुरीन, सितुंग सुरीन, नियरजन सुरीन और जोलेन सुरीन शामिल हैं. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभारी अपर लोक अभियोजक सुभाष प्रसाद ने साक्ष्य और दलीलें पेश कीं.उनके द्वारा 12 गवाहों की पेशी कराई गई. हत्या में प्रयुक्त की गयी टांगी और अन्य वस्तुएं प्रस्तुत की गयीं. दोहरे हत्या की यह घटना अप्रैल 2017 की है. तीन अप्रैल 2017 को सालिम सुरीन और जसमति सुरीन का खून से लथपथ शव पाटिल पहाड़ से बरामद हुआ था. दोनों की टांगी से काटकर हत्या की गई थी.

Jharkhand Mining Lease Case: सीएम हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग के नोटिस का सौंपा जवाब, जानें- क्या है पूरा मामला

भाभी ने दर्ज कराया था मामला

इस मामले में सालिम सुरीन की भाभी ने मामला दर्ज कराया था. उसने बताया कि उसका देवर सालिम सुरीन जामटोली में जसमति सुरीन के यहां रहकर खेतीबाड़ी संबंधी कार्य देखता था. राकेश सुरीन जसमति के यहां नौकर के रूप में कार्य करता था. वहीं गांव के रोयन ने राकेश को भड़काते हुए कहा था कि जसमति के यहां काम नहीं करो, वह डायन है. बाद में नौकर के द्वारा बताने पर जसमति और सालिम, रोयन से पूछताछ करने पहुंचे.

अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा

इसी क्रम में उपरोक्त आरोपित उनसे उलझ पड़े. फिर दोनों के साथ मारपीट कर उन्हें पहाड़ की ओर ले गए. अगले दिन अर्थात 3 अप्रैल 2017 को जसमति सुरीन और सालिम सुरीन का शव मिला. पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि चारों अपराधियों ने मिलकर जसमति और सालिम की हत्या कर उनका शव पहाड़ पर छोड़ दिया था. अदालत में पेश गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद चारों आरोपितों को इस दोहरे हत्याकांड का दोषी करार दिया और सजा सुनायी.

ये भी पढ़ें-

Jamshedpur News: अपने आश्रितों को सौंप सकेंगे नौकरी, टाटा स्टील ने कर्मचारियों को दिया ये ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget