एक्सप्लोरर

Seraikela Kharsawan: अचानक सादी वर्दी में आम लोगों के बीच पहुंचे एसपी, कहा- 'बेधड़क मुझसे करें शिकायत'

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक आम लोगों के बीच अचानक बिना वर्दी के पहुंच गए. उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निजात का भरोसा दिलाया.

Jharkhand News: झारखंड में आईपीएस (IPS) अधिकारियों ने आम लोगों से जुड़ने के लिए खास रणनीति बनाई है. राजधानी रांची (Ranchi) की तर्ज पर औद्योगिक राजधानी सरायकेला खरसावां (Seraikela Kharsawan) खरसावां के एसपी भी आमजन के बीच पहुंचे. एसपी ने बोलायडीह में लगातार लगने वाली जाम की स्थिति का खुद जाकर जायजा लिया.

कुछ दिनों पहले रांची के एसपी चंदन कुमार सिंह की तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह बाइक चलाते देखे गए थे. अब दूसरा नजारा सरायकेला खरसावां में देखने को मिला जहां सरायकेला के एसपी डॉक्टर विमल कुमार बिना किसी स्थानीय थाना या लोगों को सूचना दिए सबसे ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र बोलायडीह पहुंचे, जहां रोज आम लोगों को जाम से गुजरना पड़ता है. वहां खुद भी जाम में बिना वर्दी के पैदल चलते देखे गए. लोगों इसका एहसास तब हुआ जब एसपी के अंगरक्षक अचानक उनकी सुरक्षा में उनके पास पहुंचे. इसके बाद सरायकेला के एसपी के प्रति लोगों का विश्वास काफी ज्यादा बढ़ा हुआ देखा गया.

जाम से निजात दिलाने के लिए कार्रवाई के दिए संकेत
उधर, जगन्नाथपुर पंचायत समिति के प्रतिनिधि संतोष तिवारी ने बताया कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सरायकेला का कोई एसपी बिना किसी सूचना के या बिना किसी मामले में बोलायडीह पहुंचे हैं.  सरायकेला एसपी डॉक्टर बिमल कुमार ने खुद जाम की स्थिति का जायजा लिया. आम लोगों को जाम से निजात दिलवाने के लिए एक बड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं. 

दुकानों में जाकर गुटखा की जांच
संतोष तिवारी ने कहा कि बाजार में गंदगी भी काफी ज्यादा है और इसी गंदगी में लोगों को सब्जी खरीदने आना पड़ता है. यहां सुरक्षित माहौल होना चाहिए क्योंकि क्षेत्र भर की महिलाएं भी प्रतिदिन बाजार आती हैं. एसपी बिमल कुमार ने दुकानों में जाकर प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू की भी जांच की है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे जब भी चाहें बिना डरे सीधे एसपी से किसी भी मामले की शिकायत कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-  ED के सामने 23 सितंबर को होगी सीएम हेमंत सोरेन की पेशी, समन को दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, कल होगी सुनवाई

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget