एक्सप्लोरर

ED के सामने 23 सितंबर को होगी सीएम हेमंत सोरेन की पेशी, समन को दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, कल होगी सुनवाई

Money Laundering Case: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 2021 में खुद को खनन पट्टा देकर चुनाव नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. सीएम के पास खनन मंत्रालय का प्रभार भी है.

ED Summoned Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को चुनौती देते हुए रविवार (17 सितंबर) को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. मुख्यमंत्री ने पिछले महीने एजेंसी से कहा था कि वह उनके खिलाफ समन वापस ले लें, नहीं तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे.

शीर्ष अदालत सोमवार (18 सितंबर) को उनके मामले की सुनवाई करेगी. ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को नया समन जारी किया था. सूत्रों के अनुसार, उन्हें 23 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया है. 

"विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा"

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी याचिका में कहा कि केंद्र उन विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रहा है जो सरकार के साथ काम नहीं कर रहे हैं. लोकसभा चुनावों की तारीख नजदीक आने और सत्तारूढ़ एनडीए के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया के गठन के साथ इसमें तेजी आई है.

"ईडी कर रही शक्तियों का दुरुपयोग"

याचिका में आगे कहा कि याचिकाकर्ता के स्वामित्व और कब्जे वाली संपत्तियों और उसके अधिग्रहण के सोर्स के बारे में पीएमएलए के तहत जांच की आड़ में बार-बार समन किया जा रहा है. जिसकी जानकारी और सामग्री पहले से ही ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो के पास है. ये केंद्र सरकार के इशारे पर परेशान करने, डराने-धमकाने की चाल और ईडी की ओर से शक्तियों का दुरुपयोग के अलावा कुछ नहीं है. 

अवैध खनन मामले से जुड़ा है केस

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले महीने हेमंत सोरेन को मामले की जांच में शामिल होने के लिए कहा था. मुख्यमंत्री ने तब केंद्रीय जांच एजेंसी को लिखे पत्र में कहा था कि उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध करा दी है. बता दें कि, झारखंड के साहेबगंज जिले में अवैध खनन मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर हेमंत सोरेन की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

'असली सनातनी तो गांधी जी थे जो...', अमित शाह के बयान पर कपिल सिब्बल की सलाह- जनता को सनातनी होने का एक गुण बता दीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘जीवन की सबसे भयावह आपदा', बाढ़ देख भावुक हुए AIUDF चीफ अजमल, केन्द्र से मांगा 10000 करोड़ का स्पेशल पैकेज
‘जीवन की सबसे भयावह आपदा', बाढ़ देख भावुक हुए AIUDF चीफ अजमल, मांगा 10000 करोड़ का स्पेशल पैकेज

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget