एक्सप्लोरर

Jharkhand: सरायकेला में 34 पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बकरीद से पहले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां एसपी को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो वीआईपी भट्टा के आसपास से गो तस्करी का गोरखधंधा चल रहा है. इसी के बाद कार्रवाई की गई.

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली गोपी की पुलिस ने बकरीद से ठीक 2 दिन पहले गो तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से तस्करी के लिए जा रहे 34 गोवंशीय पशुओं को जब्त कर गौशाला के हवाले कर दिया है. गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई है.

जानकारी के मुताबिक सरायकेला-खरसावां एसपी को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो वीआइपी भट्टा के आसपास से गो तस्करी का गोरखधंधा चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को 17 मवेशियों को हांक कर पैदल चांडिल की ओर से कपाली लाने के क्रम में दबोच लिया गया. 

पुलिस ने दो गाड़ियों को जब्त किया

गिरफ्तार तस्करों में चांडिल थाना क्षेत्र के चीलगू सलगाडीह निवासी रोहिना कर्मकार, चाकू हांसदा और कार्तिक लोहार शामिल हैं. ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि फिर सूचना मिली कि दो मालवाहक गाड़ी से पशुओं की तस्करी की जा रही है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो सफेद रंग की माल गाड़ी, जिसका नंबर JH22G- 8083 और WB23F- 6437 को जब्त किया गया. इन गाड़ियों में 17 मवेशी लदे हुए थे. 

सभी 34 मवेशियों को गौशाला भेजा गया

गाड़ी के ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार गए. सभी 34 मवेशियों को सुरक्षित रूप से स्थानीय गौशाला भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में चिन्हित कर गो-तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी.

अंचल अधिकारी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर करेंगे जांच

पूरी रात सभी अंचल अधिकारी निर्धारित पुलिस बल के साथ सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर जांच करेंगे. जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (SP) ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए सभी अंचल अधिकारियों को निर्धारित पुलिस बल के साथ बकरीद पर्व के पहले तक जिले के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर पूरी रात जांच करने के आदेश दिए हैं. 

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget