एक्सप्लोरर

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के सवाल पर झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुआ सदन

Jharkhand News: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. सदन को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. 

Jharkhand Assembly Session: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) की परीक्षा और रिजल्ट में कथित गड़बड़ी को लेकर झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में शुक्रवार को जोरदार हंगामा हुआ. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) पार्टी के विधायकों ने इसे लेकर सदन के अंदर और बाहर 2 घंटे तक नारेबाजी की. भाजपा के विधायक सरकार से जेपीएससी की परीक्षा रद्द करने और कमीशन के चेयरमैन अमिताभ चौधरी को बर्खास्त करने की मांग करते रहे. हंगामे के बीच ही राज्य सरकार ने इस वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया, लेकिन सदन की कार्यवाही सुचारू तौर पर नहीं चल पायी. आखिरकार दोपहर साढ़े 12 बजे स्पीकर ने सदन को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. 

सदन सुचारू रूप से नहीं चल पाया
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायक जेपीएससी परीक्षा के अलावा सरकारी ब्लड बैंकों से खून लेने पर प्रोसेसिंग चार्ज लगाने, राज्य में बिजली कटौती और बेरोजगारी के सवाल पर वेल में पहुंच गये और जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे. कई भाजपा विधायक सदन में रिपोर्टिंग टेबल पीटते रहे. शोर-शराबे के बीच ही प्रश्नकाल में कुछ विधायकों ने सवाल पूछे, लेकिन सदन सुचारू रूप से नहीं चल पाया. इससे नाराज स्पीकर ने भाजपा के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को मार्शल आउट करने का आदेश दिया. इसके बाद हंगामा और तेज हो गया. भाजपा विधायक अमर बाउरी ने कहा कि ऐसा क्या हो गया था कि विधायक को मार्शल आउट कर दिया गया? यह विधायकों का अपमान है. 

आचरण ठीक नहीं है
स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने विधायकों की मांग पर कहा कि कार्य स्थगन के लिए समय निर्धारित है. अभी प्रश्नकाल का समय निर्धारित है, इसे चलने दीजिए. उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों से बार-बार कहा कि आपका आचरण ठीक नहीं है, विरोध का ये तरीका सही नहीं है, ऐसे सदन नहीं चलता है, आप जनता की समस्याओं के समाधान के लिए यहां आते हैं, सदन चलेगा तभी सवालों का समाधान होगा. आपने भी सरकार से लिखित तौर पर सवाल पूछे हैं, लेकिन लगता है कि आप उनका जवाब नहीं चाहते हैं. स्पीकर की इन बातों और अपील का हंगामा कर रहे सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ. एक बार सदन आधे घंटे के लिए स्थगित की गयी, लेकिन दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर फिर हंगामा होने लगा तब स्पीकर ने सदन को सोमवार 11 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की. 

ये भी पढ़ें:

National Shooter konika layak की संदिग्ध स्थितियों में मौत, माता-पिता को दी गई थी गलत खबर 

Jharkhand: मंत्री हाफिजुल हसन बोले- 16 कर दी जानी चाहिए लड़कियों की शादी की उम्र, भाजपा ने दिया जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget