एक्सप्लोरर

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर इस बार दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कैसी होगी झारखंड की झांकी? केंद्र से मिली मंजूरी

Republic Day 2024: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखने वाली झारखंड की झांकी 19 जनवरी तक तैयार हो जाएगी. 23 जनवर को फुल ड्रेस रिहर्सल का कार्यक्रम तय किया गया है. जानें पूरी डिटेल.

Jharkhand Tableau on Republic Day: इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड में झारखंड की 'रेशमी' कहानी पर आधारित झांकी भी दिखेगी. झारखंड के दुमका में विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले सिल्क के उत्पादन की प्रक्रिया को प्रदर्शित करने वाली झांकी के प्रारूप को केंद्र की मंजूरी मिल गई है. गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले परेड के लिए झारखंड समेत 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है.

झारखंड सरकार के जनसंपर्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झांकी को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. आगामी 19 जनवरी तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल का कार्यक्रम निर्धारित है.

Jharkhand: खत्म होगा युवाओं का इंतजार! झारखंड में बंपर भर्ती की तैयारी, जानें- कितने पदों पर होगी नियुक्ति?

रेशम उत्पादन में पूरे देश में झारखंड की बड़ी हिस्सेदारी

दरअसल, रेशम उत्पादन में पूरे देश में झारखंड की बड़ी हिस्सेदारी रही है. खास तौर पर देश में कुल तसर सिल्क उत्पादन में 76.4 फीसदी हिस्सा झारखंड का है. दुमका में उत्पादित मयूराक्षी ब्रांड के तसर की चमक देश-विदेश में पहुंच रही है. इसे भारत के भविष्य का 'रेशम शहर' (सिल्क सिटी) माना जा रहा है.

दुमका के सभी 10 ब्लॉकों में कोकून का उत्पादन

दुमका के सभी 10 ब्लॉकों में रेशम निर्माण के लिए कोकून का उत्पादन होता है. काठीकुंड, गोपीकांदर, शिकारीपाड़ा, रानीश्वर, मसलिया और सरैयाहाट प्रखंड में गांव-गांव में रेशम के लिए कोकून उत्पादन की इकाइयां चल रही हैं.

कारोबार में पूरे देश में 3.5 लाख लोग जुड़े हैं

तसर सिल्क की खेती, उत्पादन और कारोबार में पूरे देश में 3.5 लाख लोग जुड़े हैं. इनमें से 2.2 लाख लोग अकेले झारखंड के हैं. यहां का तसर सिल्क देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा लगभग 10 देशों में पहुंचता है.

साल 2022-23 में राज्य में 872 मीट्रिक टन कच्चे रेशम का उत्पादन

साल 2022-23 में राज्य में 872 मीट्रिक टन कच्चे रेशम का उत्पादन किया गया था. जबकि, चालू वित्तीय साल में 2,250 मीट्रिक टन रेशम उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार संग नानी के घर सरायकेला पहुंचे CM हेमंत सोरेन, निभाई ये खास रस्म
परिवार संग नानी के घर सरायकेला पहुंचे CM हेमंत सोरेन, निभाई ये खास रस्म
जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद! बड़े ने छोटे डॉक्टर भाई को मारी गोली
जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद! बड़े ने छोटे डॉक्टर भाई को मारी गोली
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget