एक्सप्लोरर

Jharkhand: खत्म होगा युवाओं का इंतजार! झारखंड में बंपर भर्ती की तैयारी, जानें- कितने पदों पर होगी नियुक्ति?

Sarkari Naukri: सब कुछ ठीक रहा तो इस साल झारखंड में 70 हजार से भी ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी का लेटर मिलेगा. जून महीने तक करीब 47 हजार पदों पर भर्ती हो जाएंगी.

चुनावी साल 2024 में झारखंड में सरकारी विभागों में बंपर नियुक्तियों की तैयारी है. सब कुछ ठीक रहा तो राज्य में इस साल 70 हजार से भी ज्यादा युवाओं के हाथों में सरकारी नौकरी का अप्वाइंटमेंट लेटर होगा. फिलहाल जितनी वैकेंसियों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं और परीक्षाओं से लेकर इंटरव्यू तक के शेड्यूल तय किए गए हैं, उसके मुताबिक आगामी जून महीने तक लगभग 47 हजार पदों पर नियुक्तियां हो जाएगी.

सबसे ज्यादा नियुक्तियां शिक्षा विभाग में होनी हैं. झारखंड स्टेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) ने 26,001 सहायक शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन करीब पांच महीने पहले निकाला था. आरक्षण विवाद को लेकर मामला कोर्ट में गया था. अब कोर्ट की हरी झंडी मिल चुकी है. इसकी परीक्षा इसी महीने में प्रस्तावित है.

राज्य के प्लस टू स्कूलों में 3,120 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया इसी महीने पूरी कर लिए जाने की संभावना है. इसकी परीक्षा हो चुकी है और अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट की जांच की प्रक्रिया चल रही है. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 2,025 पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड सामान्य स्नातक संयुक्त परीक्षा 21 और 28 जनवरी को होनी है. हालांकि, इस परीक्षा की प्रक्रिया पिछले कई सालों से चल रही है. इसके लिए चार बार आवेदन मंगाए गए और सात बार परीक्षाओं की तारीख तय हुई, लेकिन, अब तक परीक्षा नहीं ली जा सकी है.

इसके अलावा 1,556 पदों के लिए डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रक्रिया चल रही है. कांस्टेबल के 4,919 पदों पर नियुक्ति के लिए 15 जनवरी से आवेदन मंगाए गए हैं, तो, पारा मेडिकल स्टाफ के 2,532 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू हो रही है. झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 863 रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू की.

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन की पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा या नहीं? बहन अंजनी सोरेन ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget