एक्सप्लोरर

'कांग्रेस संविधान बचाने की बात करती है क्योंकि...', उप राष्ट्रपति चुनाव के बीच बोले निशिकांत दुबे

Nishikant Dubey News: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी पर नक्सलवाद को बचाने का आरोप लगाया. उन्होंने कांग्रेस पर खून की राजनीति का आरोप भी लगाया.

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के बीच झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी पर निशाना साधा है. उनसे जब सवाल किया गया कि विपक्ष 'संविधान बचाने के लिए' सत्ता पक्ष सांसदों से अपनी पार्टी लाइन से हटकर रेड्डी को वोट करने के लिए कह रहा है, तो निशिकांत दुबे भड़क गए. 

उन्होंने कहा, "कौन संविधान बचा रहा है? वह संविधान बचाने की बात क्यों कर रहे हैं? नक्सलवाद बचाने के लिए? सलवा जूडूम को खत्म करने के लिए? विद्याचरण शुक्ला से लेकर सभी बड़े नताओं की हत्या कराने के लिए संविधान बचाने की बात कर रहे हैं?"

'कांग्रेस खून की राजनीति कर रही'- निशिकांत दुबे
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए निशिकांत दुबे ने आगे कहा, "छत्तीसगढ़ में क्या दुर्गति हुई, यह सबने देखा. कांग्रेस के नेतृत्व में ही इतने लोग मारे गए. कांग्रेस खून पर राजनीति कर रही है. चुनाव 100 फीसदी सत्ता पक्ष के उम्मीदवार जीतेंगे."

सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी
उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 9 सितंबर की सुबह 10 बजे जारी है जो शाम 5.00 बजे तक चलेगी. आझ ही देर शाम तक नतीजों का भी ऐलान हो जाएगा. देश के 17वें उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में पांच सीटें रिक्त हैं), 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में एक सीट रिक्त है) शामिल हैं.

NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन
सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं. साथ ही वे झारखंड और तेलंगाना में भी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं. राधाकृष्णन 1998 और 1999 में कोयंबटूर से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी जीते. 

INDIA के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी
सुदर्शन रेड्डी तेलंगाना से हैं और हाई कोर्ट में जज रह चुके हैं. वे आंध्र प्रदेश, गुवाहाटी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जज की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. साल 2007 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस नियुक्त किया गया था. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget