एक्सप्लोरर

Jharkhand Land Scam: झारखंड में IAS की गिरफ्तारी का 'मई' कनेक्शन, पूजा सिंघल के बाद छवि रंजन पर ED ने की कार्रवाई

Chhavi Ranjan Arrested By ED: मनरेगा घोटाला केस में जहां एक और आईएएस पूजा सिंघल सलाखों के पीछे हैं. वहीं अब जमीन घोटाला केस में आईएएस छवि रंजन की गिरफ्तारी हो गई.

Jharkhand Land Scam: झारखंड में एक साल के भीतर दो बड़े घोटाले हुए जिसने खूब सुर्खियों बटोरी. पहले 18 करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला और अब करोड़ों का जमीन घोटाला. दोनों मामलों में आईएएस अधिकारियों की गिरफ्तारी अब चर्चा में है. मनरेगा घोटाला केस में जहां एक और आईएएस पूजा सिंघल सलाखों के पीछे हैं. वहीं अब जमीन घोटाला केस में आईएएस छवि रंजन की गिरफ्तारी हो गई.

10 घंटे की पूछताछ के बाद IAS गिरफ्तार

गौरतलब है कि, रांची स्थित चेशायर होम रोड में एक एकड़ जमीन और सेना की 4.55 एकड़ जमीन को फर्जी कागजातों से कब्जा और बिक्री संबंधी घोटाले में छवि रंजन को पुख्ता सबूतों के आधार पर गुरुवार को 10 घंटे तक चली. लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल, 13 अप्रैल को ईडी ने इस सिलसिले में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के 18 ठिकानों पर छापा मारा था. रांची के पूर्व डीसी और समाज कल्याण विभाग के मौजूदा निदेशक छवि रंजन के भी जमशेदपुर स्थित आवास पर छापा मारा गया था. इस मामले में गिरफ्तार 7 लोगों से पूछताछ और कागजातों की जांच के बाद ईडी को छवि रंजन की संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले थे. कल जब उन्हें ईडी ने बुलाया तो गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही थी.

IAS की गिरफ्तारी का 'मई' कनेक्शन?

इस बीच मिली जानकारी के अनुसार छवि रंजन को आज यानी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और ईडी उनकी हिरासत का अनुरोध करेगी. सूत्रों ने कहा कि मामले के जांच अधिकारी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत आईएएस अधिकारी का बयान दर्ज किया था. वहीं 1 साल पहले 5 मई 2022 को तड़के ईडी ने खूंटी जिले में हुए 18 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाला और मनी लाउंड्रिंग केस के सिलसिले में झारखंड की तात्कालीन खान सचिव पूजा सिंघल और उनके करीबियों के 25 ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमारी में पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार के आवास और कार्यालय से 19 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी मिली थी. निवेश समेत दस्तावेज भी मिले थे. 11 मई को पूजा सिंघल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. 25 मई को जेल भेज दिया गया. तबसे पूजा सिंघल रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद है. गौर करने वाली बात है कि छवि रंजन की गिरफ्तारी भी 1 साल बाद मई महीने में ही की गई है. जिसे मई कनेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- Jharkhand Land Scam: सेना की जमीनों का हो रहा सौदा? ED ने IAS छवि रंजन को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani: सिस्टम के 'सरकारी कातिलों' का जाल ! | Crime News
Parliament Budget Session: वेल में नारेबाजी और निलंबित सांसदों का प्रदर्शन | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: क्यों ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा ? |Ghooskhor Pandat Controversy
Bharat Ki Baat: 2047 की बात...1947 की तरफ चले! | Dewa Sharif Barabanki | UP News
Sandeep Chaudhary: पहले युवराज, अब कमल...सड़क-सड़क मौत का दलदल! | Janakpuri Biker Death

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
Happy Rose Day 2026 Wishes: गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
Embed widget