एक्सप्लोरर

Manipur Landslide: मणिपुर में हुए भूस्खलन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख, जारी है राहत और बचाव का कार्य 

Ranchi News: मणिपुर में हुए भूस्खलन पर झारखंड (Jharkhand) के पूर्व सीएण और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने दुख जताया है. उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है. 

Babulal Marandi Reaction over Landslide In Manipur: मणिपुर (Manipur) के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन (Landslide) की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 10 हो गई है. शुक्रवार तड़के मलबे से 2 और शव (Dead Body) बरामद किए गए. अधिकारियों ने बताया कि सेना, असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की तरफ से खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा है, अब भी करीब 55 लोग लापता हैं. घटनास्थल से बृहस्पतिवार तक प्रादेशिक सेना के 7 जवानों सहित 8 शव बरामद किए गए थे. मणिपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे पर झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने दुख जताया है. 

बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख 
बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि, ''मणिपुर में हुए भूस्खलन में सेना के जवानों के हताहत होने का हृदय विदारक समाचार मिला है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें. घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है. मेरी संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ है.''

बचाव अभियान जारी है
हादसे को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि, ''सुबह खोज अभियान के दौरान प्रादेशिक सेना के 2 और जवानों के शव बरामद किए गए. एनआरडीएफ, असम राइफल्स, जिला पुलिस, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, स्थानीय स्वयंसेवकों और अन्य के अतिरिक्त सहयोग से खराब मौसम के बीच भी बचाव अभियान जारी है.'' उन्होंने बताया कि अब तक प्रादेशिक सेना के 13 जवानों और 5 नागरिकों को बचाया गया है. 

एहतियात बरतने की सलाह
प्रशासन ने भूस्खलन और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है. कई स्थानों पर सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 से गुजरने से बचने की सलाह दी गई है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें:

Crime News: गैंगवार और टारगेट किलिंग की लगातार वारदातों से दहल रहा जमशेदपुर, जानें- क्या कहते हैं आंकड़े

JAC Jharkhand Inter Results 2022: इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, पूर्व सीएम रघुवर दास ने विद्यार्थियों को दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget