एक्सप्लोरर

JAC Jharkhand Inter Results 2022: इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, पूर्व सीएम रघुवर दास ने विद्यार्थियों को दी बधाई

JAC Result 2022: झारखंड बोर्ड के 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास ने उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है.

JAC Arts And Commerce Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल पाठ्यक्रमों का रिजल्ट गुरुवार शाम को जारी कर दिया था. आर्ट्स में 97.43 और कॉमर्स में 92.75 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है. इन संकायों में लगभग सवा दो लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इन परीक्षाओं के रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं. आर्ट्स और कॉमर्स दोनों में छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. इंटर आर्ट्स में उत्तीर्ण छात्राओं का प्रतिशत 97.76 और छात्रों का प्रतिशत 96.94 रहा. इसी तरह कॉमर्स में 94.49 प्रतिशत छात्राओं और 91.29 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है. बताया गया है कि इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 1 लाख 90 हजार 819 और कॉमर्स में 24 हजार 313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

'विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई'
इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी होने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विद्यार्थियों को दी बधाई दी है. रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा कि, '' झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं. जो छात्र असफल हुए हैं, उन्हें मायूस नहीं होना है. अगली बार और अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दें ''

जारी हो चुका है 10वीं और 12वीं विज्ञान की परीक्षाओं का रिजल्ट
बता दें कि, झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं और 12वीं विज्ञान की परीक्षाओं का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिए गए थे. दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 95.5 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए थे. वहीं, इंटर साइंस की परीक्षा में 92.19 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता हासिल हुई थी. नतीजों की घोषणा के 10 से 15 दिनो के अंदर-अंदर छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी. मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा.

ये भी पढ़ें:

JAC Jharkhand Inter Results 2022: झारखंड में इंटर आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी

JAC Arts Commerce Result 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे करें चेक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget