एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Member: Jharkhand की पहली महिला राज्यसभा सदस्य बनीं महुआ माजी, CM हेमंत सोरेन ने दी बधाई

Ranchi News: महुआ माजी (Mahua Maji) झारखंड (Jharkhand) की पहली महिला राज्यसभा सदस्य बनीं हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने उन्हें बधाई दी है. 

Jharkhand Rajya Sabha Member Mahua Maji: महुआ माजी (Mahua Maji) ने मानसून सत्र के पहले दिन उच्च सदन में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली. सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सभापति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) के आदेश पर महुआ माजी का नाम पुकारा गया. नाम पुकारे जाने के बाद महुआ सभापति के आसन के पास पहुंची और शपथ ली. उन्होंने कहा कि वो अपने राज्य के लोगों की आवाज उठाने के लिए इस मंच का उपयोग करेंगी और सरना धर्म कोड को मान्यता देने को लेकर सरकार पर दबाव भी बनाएंगी. राज्यसभा में शपथ लेने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) सांसद महुआ माजी ने राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के लिए राज्यसभा में ही मतदान किया. पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के निर्देश के तहत महुआ माजी ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के पक्ष में मतदान किया है.

नई सियासी पारी की शुरुआत
महुआ माजी झारखंड की पहली महिला राज्यसभा सदस्य बनीं हैं. झारखंड के लोगों के लिए ये गर्व की बात है कि यहां से कोई महिला पहली बार राज्यसभा सदस्य बनी हैं. महुआ माजी कुछ महीने पहले ही राज्यसभा के लिए चुन ली गई थीं, लेकिन सोमवार को उन्होंने सदन में शपथ ग्रहण कर अपनी एक नई सियासी पारी की शुरुआत की है.

सीएम सोरने ने दी बधाई 
महुआ माजी के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी है. मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि, ''राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए महुआ माजी को अनेक-अनेक बधाई और शुभकामनाएं.'' मुख्यमंत्री ने ये भी लिखा है कि ''आप संसद में झारखंड के गरीब, वंचित, आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, युवा, महिला और किसान से जुड़े मुद्दों को उठाती रहें, यही आशा करता हूं.''

निर्विरोध चुनी गईं थी महुआ माजी
समाजशास्त्री और हिंदी भाषा की लेखिका महुआ माजी पिछले महीने झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं थी. झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में उनके नाम की घोषणा की थी. पार्टी की महिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष माजी ने 2013 से 2016 तक झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था. उन्होंने 2014 और 2019 में रांची से राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें: 

Presidential Election 2022: झारखंड में 80 विधायकों ने किया मतदान, बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो नहीं दे पाए वोट 

Jharkhand में मानसून की बेरुखी से सूखे की आहट, अब तक 48 फीसदी कम हुई है बारिश, परेशान हैं किसान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget