एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: झारखंड में 80 विधायकों ने किया मतदान, बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो नहीं दे पाए वोट 

Presidential Election Voting: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झारखंड विधानसभा में कुल 81 निर्वाचित विधायकों में से 80 ने मतदान किया है. वोटिंग की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

Jharkhand Voting For Presidential Election 2022: देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में झारखंड विधानसभा में सोमवार को कुल 81 निर्वाचित विधायकों में से 80 ने मतदान किया, जबकि सिंदरी से बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो (Indrajit Mahato) लंबे समय से बीमार होने के कारण मतदान नहीं कर सके. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांप) विधायक कमलेश सिंह (Kamlesh Singh) ने पार्टी के रुख के विपरीत द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को वोट दिया. झारखंड (Jharkhand) के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार (Ravi Kumar) ने न्यूज एजेंसी को बताया कि राष्ट्रपति पद के लिए हुए मतदान में झारखंड विधानसभा के कुल 81 निर्वाचित विधायकों में से 80 ने ही मतदान किया. मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांप) के विधायक कमलेश सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया. जबकि, उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने की घोषणा कर रखी थी. 

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई प्रक्रिया
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति पद के लिए सुबह 10 बजे झारखंड विधानसभा में प्रारंभ हुई मतदान की प्रक्रिया शाम 5 बजे संपन्न हो गई. उन्होंने बताया कि मतदान की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और इसमें किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं आया. इससे पहले लगभग सवा 10 बजे बीजेपी के प्रतिनिधि अनंत ओझा के मतदान के साथ मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुआ मतदान 
बीजेपी के नेतृत्व में राजग के विधायकों के मतदान के बाद दोपहर लगभग 12 बजे कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सदन में मतदान के लिए पहुंचे और उन्होंने मतदान के बाद कहा कि तय नीति के अनुरूप उन सभी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान किया.  
कुमार ने बताया कि राज्य की सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी 30 विधायक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर लगभग एक बजे विधानसभा में एकत्रित हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान किया. राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड विधानसभा में सोमवार को राज्य के सभी विधायकों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जबकि राज्य के अधिकतर सांसदों ने अपने मताधिकार का उपयोग दिल्ली स्थित संसद भवन में किया. 

क्या कहते हैं समीकरण 
झारखंड के 81 निर्वाचित विधायकों और 20 सांसदों का कुल मत मूल्य 28256 है. राज्य के एक विधायक के मत का मूल्य 176 है. इसी प्रकार राज्य में लोकसभा की कुल 14 सीट और राज्यसभा की 6 सीट हैं. कुल मिलाकर यहां संसद की 20 सीट हैं, जिनमें से बीजेपी के 11 लोकसभा तथा 3 राज्यसभा सदस्य हैं. बीजेपी की गठबंधन सहयोगी आजसू के एक लोकसभा सदस्य हैं. इस प्रकार झारखंड मुक्ति मोर्चा के 2 राज्यसभा तथा एक लोकसभा सांसद हैं. झारखंड के 18 सांसदों और 60 विधायकों का मुर्मू को घोषित समर्थन मिला, जिनका कुल मत मूल्य 23160 होता है. दूसरी ओर झारखंड से कांग्रेस के 17 और राजद के एक विधायक एवं कांग्रेस के एक लोकसभा सांसद गीता कोड़ा एवं एक राज्यसभा सांसद का समर्थन यशवंत सिन्हा को मिला. इस प्रकार राज्य से कुल 18 विधायकों एवं 2 सांसदों का समर्थन यशवंत सिन्हा को घोषित समर्थन मिला, जिनका कुल मत मूल्य 4568 है. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand में मानसून की बेरुखी से सूखे की आहट, अब तक 48 फीसदी कम हुई है बारिश, परेशान हैं किसान 

Jharkhand Politics: BJP के 'ऑपरेशन कमल' का अगला निशाना है झारखंड, बदल सकते हैं सत्ता के समीकरण 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget