एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: 4 जून के बाद क्या चंपई सोरेन को हटाकर सीएम बनेंगी कल्पना सोरेन? खुद साफ किया रुख

Kalpana Soren News: कल्पना सोरेन के गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के साथ से ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसको लेकर खुद कल्पना सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन लोकसभा चुनाव में काफी एक्टिव हैं. पार्टी ने उन्हें गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भी उम्मीदवार बनाया है.

इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि चुनाव रिजल्ट के बाद कल्पना सोरेन सीएम चंपई सोरेन को हटाकर झारखंड में मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल सकती हैं.हालांकि उन्होंने साफ-साफ शब्दों में इससे इनकार किया है.

क्या सीएम की कुर्सी संभालेंगी कल्पना सोरेन? 
द लल्लनटॉप से बातचीत के दौरान जब कल्पना सोरेन से पूछा गया कि क्या 4 जून (लोकसभा चुनाव रिजल्ट की तारीख) के बाद सीएम की कुर्सी संभालेंगी? तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं. चंपई सोरेन की कुर्सी को लेकर सवाल ही अपने आप में भयावह है.

इससे अफवाहें फैलती है और अफवाह की बाद भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाती है. अभी जो स्थिति है, वही चार जून के बाद भी रहेगी. चार जून के बाद भी चंपई सोरेन गठबंधन की सरकार चलाते रहेंगे.

‘राजनीति में नहीं आना चाहती थी’
एक्टिव राजनीति और विधानसभा उपचुनाव लड़ने के फैसले पर कल्पना सोरेन ने कहा, ''31 जनवरी को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से ही कार्यकर्ताओं की मांग उठने लगी कि भईया नहीं तो भाभी कमान संभालें. मेरा पहले से मानना था कि राजनीति में नहीं जाना है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं की मांग उठने लगी.

लोगों ने लगातार हमसे कहा कि राजनीति में आइए. जेल में हम कार्यकर्ताओं की बातों को हेमंत सोरेन को बताते थे. फिर सामूहिक तौर पर सक्रियता को लेकर निर्णय लिया गया.''

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में फूट और भाभी सीता सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि हमें इसकी जानकारी टीवी से मिली. उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि वो दुमका सीट पर पार्टी का प्रचार करेंगी. बीजेपी ने सीता सोरेन को दुमका लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal News: 'मैंने पहले ही कहा था...', CM अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर कल्पना सोरेन का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget