एक्सप्लोरर

'झारखंड में कांग्रेस के कई नेताओं की BJP से...', राहुल गांधी के B टीम वाले बयान के बाद इस नेता का बड़ा दावा

Jharkhand Politics: कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भी उम्मीदवारों ने कुछ नेताओं-कार्यकर्ताओं की पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में शिकायतें की थीं.

Jharkhand News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात दौरे के दौरान कई कांग्रेस नेताओं के बीजेपी से मिले होने का दावा किया था. अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के. राजू ने झारखंड के संदर्भ में भी ऐसा ही बयान दिया है. दुमका में रविवार (9 मार्च) को उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के कई नेताओं की बीजेपी से मिलीभगत और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता की शिकायतें मिली हैं. पार्टी का नेतृत्व ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा.

दुमका में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह राज्य के अलग-अलग जिलों और प्रखंडों का दौरा कर रहे हैं. सभी जगहों पर यह फीडबैक मिल रहा है कि कांग्रेस के कई नेता-कार्यकर्ता बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं. हम ऐसे लोगों की गतिविधियों पर बारीकी से निगाह रख रहे हैं. पार्टी की मजबूती के लिए ऐसे तत्वों की सफाई जरूरी है. के. राजू हाल ही में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.

'कांग्रेस को अलर्ट रहने की जरूरत'
कांग्रेस प्रभारी ने कहा, "पिछले साल लोकसभा और हाल में राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान भी उम्मीदवारों ने कुछ नेताओं-कार्यकर्ताओं की पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में शिकायतें की थीं. हमें पता है कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे तमाम हथकंडे अपनाती है, जिससे कांग्रेस को कमजोर किया जा सके. इस स्थिति में कांग्रेस को अलर्ट रहने की जरूरत है."

दुमका में झारखंड के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्तरों पर मीटिंग में के. राजू ने कहा, "हमें जनता के साथ जुड़ने और जमीनी स्तर पर कनेक्ट स्थापित करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करने की जरूरत है. हमारा उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं और उनके मुद्दों को हल करने के लगातार प्रयास करना है. महिलाओं और युवाओं को संगठन में प्राथमिकता देने और दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को साथ लेकर चलने के लिए हम कृतसंकल्प हैं."

'विधायकों को दें जानकारी'
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनसमस्याओं की जानकारी विधायकों को लगातार दें. विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे जनमुद्दों को पूरी गंभीरता के साथ सदन में उठाएं और प्रशासन के साथ तालमेल कर समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाएं. इस दौरान झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- Bird Flu: झारखंड में खत्म नहीं हुआ बर्ड फ्लू का खतरा, रांची के बाद अब बोकारो में नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
Giridih News: गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget