एक्सप्लोरर

Bird Flu: झारखंड में खत्म नहीं हुआ बर्ड फ्लू का खतरा, रांची के बाद अब बोकारो में नए मामले

Bokaro Bird Flu Case: झारखंड की राजधानी रांची के बाद बर्ड फ्लू दूसरे शहरों में भी फैल रहा है. रांची में ही बर्ड फ्लू के मामले आने के बाद से हजारों पक्षियों को मारा गया है.

Jharkhand Bird Flu Cases: झारखंड के बोकारो जिले में इस संक्रमण के मामले सामने आए हैं. मामले तब सामने आए हैं जब रांची में बर्ड फ्लू से रोकथाम के लिए 5,500 पक्षियों को मारा गया है. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि 7 मार्च को हुई जब झारखंड के मुख्य सचिव को एक पत्र जारी किया गया. 

बोकारो के सेक्टर-12 में एक सरकारी पॉलट्री फार्म में इस संक्रमण का पता लगा है जहां पहले ही लगभग 250 पक्षियों की मौत हो चुकी है. पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय द्वारा राज्य को बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया था.  इसके बाद बोकारो प्रशासन ने शनिवार को 46 पक्षियों को मार दिया और 506 अंडों को नष्ट कर दिया.

पॉलिट्री फार्म में कई पक्षियों को मारा गया

इसके अलाव संक्रमित और निगरानी क्षेत्र घोषित करना, प्रभावित परिसरों में प्रवेश रोकना जैसे कदम भी उठाए गए हैं. बोकारो पशुपालन अधिकारी डॉ. मनोज मणि ने बताया, ''पॉलट्री फार्म के 46 पक्षियों को मार दिया गया और 506 अंडे और पक्षियों का 1,717 किलोग्राम आहार नष्ट कर दिया गया. पूरे केंद्र को कीटाणुमुक्त किया गया है."

उन्होंने कहा कि एक किलोमीटर के दायरे को प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है और इस दायरे में सभी पक्षियों को मारा जाएगा. मणि ने कहा, ‘‘इसके अलावा, 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया है जहां कुक्कुट उत्पाद की बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. आज से जागरुकता अभियान शुरू होगा.’’

भोपाल में हुई पक्षियों के सैंपल की जांच

भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद -राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान ने 7 मार्च को एच5एन1 संक्रमण की पुष्टि की थी. केंद्र में मौजूद 300 पक्षियों में से करीब 250 की मौत 15 दिनों के भीतर हुई. इससे पहले फरवरी में रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के एक पॉलट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे जिसके बाद 5,488 पक्षियों को मारा गया था.

Jharkhand: चाईबासा में दिनदहाड़े बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में लूट, लुटेरे सीसीटीवी भी ले उड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget