एक्सप्लोरर

JSSC दफ्तर का घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, बाबूलाल मरांडी ने सोरेन सरकार को घेरा

Jharkhand News: झारखंड में जेएसएससी विवाद के विरोध में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की बीजेपी ने निंदा की. बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है.

JSSC Controversy: झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को रांची में जेएसएससी दफ्तर का घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की कड़ी भर्त्सना की. उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार के इशारे पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने की बर्बर कार्रवाई है. छात्र जेएसएससी सीजीएल (झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा में गड़बड़ी का विरोध कर रहे हैं. यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है.

उन्होंने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध का समाधान निकालने की बजाय लाठी और हिंसा के सहारे दमन करने की यह कोशिश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छात्रों-बेरोजगारों के प्रति संवेदनहीनता को उजागर करता है. आज लाठी केवल छात्रों पर नहीं चली है, बल्कि यह सरकार से न्याय की उम्मीद पर भी प्रहार है. 

 'सीबीआई जांच की सिफारिश कर गतिरोध करें समाप्त'
सीएम हेमंत सोरेन को अपनी हठधर्मिता और अहंकार त्याग कर आंदोलन करने वाले गरीब, मेहनती छात्रों की मांग पर संवेदनापूर्वक विचार करना चाहिए. वे सीजीएल परीक्षा को अपनी नाक, अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं बनाएं और छात्र हित में सीबीआई जांच की सिफारिश कर गतिरोध समाप्त करें.

'छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज'
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और विधायक जयराम महतो ने भी लाठीचार्ज की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर शांतिपूर्वक आगे बढ़ रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. इससे पार्टी के नेता देवेंद्रनाथ महतो समेत कई छात्रों को काफी चोट लगी है.

'हमारी लड़ाई जारी रहेगी'
उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है. अफसरशाही पूरे चरम पर है. लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. परीक्षा को रद्द करने एवं धांधली की सीबीआई जांच की मांग पर हमारी लड़ाई जारी रहेगी.

बता दें कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे छात्रों का एक समूह रांची में नामकुम सदाबहार चौक पर इकट्ठा होकर जेएसएससी दफ्तर की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस ने उन्हें रोका. छात्रों के नेता देवेंद्र नाथ महतो पर पुलिसकर्मियों ने लाठी बरसाई और उन्हें घसीटकर पुलिस की गाड़ी में बिठा लिया. उनके एक अन्य साथी को भी हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से राहत बरकरार, ED के समन की अवहेलना से जुड़ा है केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget