एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर का कहर जारी, 3 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है. जबकि, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. मंगलवार को अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिसमें कांके 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सुबह धुंध छाई रहेगी, लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो जाएगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 20 नंवबर को मौसम में बदलाव होने की संभावना है. इस दौरान दक्षिणी हिस्सों यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. ऐसे में इन इलाकों में ठिठुरन और भी बढ़ेगी.

शीतलहर की चपेट में कई जिले
वहीं मंगलवार को सबसे अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस कांके में दर्ज किया गया. जबकि रांची का न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री सेल्सयस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है. हालांकि, कई जिले शीतलहर की चपेट में रहे. ऐसे में मौसम विभाग ने आज शीतलहर को लेकर गढ़वा, पलामू, रांची, बोकारो, धनबाद, लातेहार, खूंटी और गुमला में येलो अलर्ट जारी किया है.

बच्चे हो रहे बीमार
इस बीच लगातार बढ़ती ठंड की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन अभी तक अधिकतर स्कूलों का समय नहीं बदला है. रांची के सरकारी और निजी अस्पतालों में बच्चों की संख्या दोगुनी हो गई है. डॉक्टरों का कहना है कि पीडियाट्रिक ओपीडी में रोजाना औसतन 60 से 70 बच्चे सांस की दिक्कत, निमोनिया, ब्रोंकोलाइटिस, रनिंग नॉज और वायरल डायरिया के पहुंच रहे हैं. मौसम का असर बच्चों पर साफ दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से राहत बरकरार, ED के समन की अवहेलना से जुड़ा है केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget