एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather Today: रांची समेत झारखंड के इन जिलों में आज और कल होगी जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Jharkhand Weather: आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा सहित आसपास के जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात भी होगा. मौसम विभाग ने आंधी और बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में लगातार बदलाव के बाद आज फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है. सात ही कहीं-कहीं वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि, बारिश की वजह से तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, बीते 26 मई से रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर और संताल परगना के कुछ जिलों में आंधी और बारिश के बाद तापमान में कमी दर्ज की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 दिन बारिश होने के बाद 1 और 2 जून को मौसम साफ रहेगा.

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि आज संताल परगना के साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और दुमका में बारिश नहीं होगी. वहां मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. वहीं रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा सहित आसपास के जिलों में आंधी के साथ बारिश के साथ वज्रपात भी होगा. मौसम विभाग ने आंधी और बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है. बता दें कि पिछले दिनों आंधी-बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आकर राज्यभर में 12 लोगों की मौत हो गई थी. यही वजह है कि मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित और सावधान रहने की सलाह दी है.

1 और 2 जून को मौसम साफ रहेगा
मौसम विभाग की ओर से बारिश के समय यदि संभव हो तो घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. अगर कोई बाहर है तो किसी सुरक्षित पक्की छत के नीचे जाने की सलाह दी गई है. मौसम और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से कहा कि वे आंधी और बारिश के बीच ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों, जर्जर मकानों या मोबाइल टावर के आसपास ना जाएं. मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 और 31 मई को तेज हवा के साथ बारिश के बाद 1 और 2 जून को मौसम साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में इसमें बढ़ोतरी की संभावना है और यह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकचता है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले तैयार किया गया रूट प्लान, इन रास्तों से गए तो खड़ी हो सकती है परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget