एक्सप्लोरर

Jharkhand Strike: झारखंड में आज बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, जानें- क्या है पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की मांग

jharkhand News: झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आज हड़ताल की घोषणा की है. एसोसिएशन की मांग है कि पेट्रोल-डीजप पर वैट की दरें 22 प्रतिशत से घटाकर 17 प्रतिशत की जाए.

Jharkhand Petrol Pump Strike: झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आज राज्य में सभी पेट्रोल पंपों को पूरी तरह बंद रखने का एलान किया है. एसोसिएशन राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें घटाने की मांग कर रहा है. दूसरी तरफ राज्य सरकार ने विधानसभा के चालू शीतकालीन सत्र में एक विधायक की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब में स्पष्ट कर दिया है कि उसकी ओर से वैट में कमी किए जाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (Jharkhand Petrolium Dealers Association) के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह (Ashok Kumar Singh) ने कहा कि हम लोगों ने राज्य सरकार के वित्त मंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

आम नागरिकों को रही है परेशानी
झारखंड में 1400 पेट्रोल पंप हैं, जिनसे सीधे तौर पर 2.50 लाख से अधिक परिवारों की आजीविका जुड़ी है. वैट की उच्च दरों के कारण व्यवसाय तो प्रभावित हो ही रही है, आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है. केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज टैक्स में कमी के बाद ज्यादातर राज्यों ने पेट्रोलियम पदार्थों पर अपने टैक्स कम कर दिए हैं, लेकिन झारखंड सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई है. वर्ष 2015 के फरवरी माह में झारखंड की तत्कालीन सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट की दर 18 फीसदी से बढ़ा कर 22 फीसदी कर दिया था.

कम हों वैट की दरें
एसोसिएशन की मांग है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें 22 प्रतिशत से घटाकर 17 प्रतिशत की जानी चाहिए. इस मुद्दे पर बीते 11 दिसंबर से ही एसोसिएशन की ओर से जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को बताया गया कि वैट नहीं घटाये जाने से राज्य को और उपभोक्ता को क्या नुकसान हो रहा है. राज्य सरकार ने मांगें नहीं मानी, इसलिए 21 दिसंबर को राज्य के सभी पेट्रोल पंपों पर 'नो परचेज-नो सेल' का बोर्ड लगाकर हड़ताल रखी जाएगी.

सरकार ने सदन में दिया ये जवाब 
इस मुद्दे पर झारखंड विधानसभा के चालू शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने सरकार से लिखित तौर पर पूछा था कि क्या पड़ोसी राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी वैट की दरें घटायी जाएंगी? जवाब में बताया गया है कि बिहार में अभी पेट्रोल 105.90 रुपये, डीजल 91.09 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. इसी तरह पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत 104.67 रुपये और डीजल की कीमत 89.79 रुपये प्रति लीटर है. इन राज्यों की तुलना में झारखंड में पेट्रोल की कीमत 98.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.56 रुपये है, ऐसे में पड़ोसी राज्यों (बिहार और पश्चिम बंगाल) से सस्ता पेट्रोल डीजल झारखंड में मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

Elephant Attack: झारखंड में हाथियों का आतंक, एक ही परिवार के 4 लोगों को कुचला, 3 की मौत 

Jharkhand: गिरिडीह में मधुमक्खियों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉआर्मेट' टूर्नामेंट
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉआर्मेट' टूर्नामेंट
ईरान ने अमेरिका से बात करने के लिए इस देश को किया आगे, कब आएगा ट्रंप का जवाब?
ईरान ने अमेरिका से बात करने के लिए इस देश को किया आगे, कब आएगा ट्रंप का जवाब?
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने! हैरान करने वाले खुलासे
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने!
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Embed widget