एक्सप्लोरर

Jharkhand Panchayat Chunav: झारखंड में पंचायत चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न, कई जगहों से मारपीट की खबर

Jharkhand Panchayat Election: दूसरे चरण के लिए 16 जिलों के 50 प्रखंडों में वोटिंग हुई. दोपहर तीन बजे तक लोगों ने मतदान किया. मारपीट की घटना भी हुई जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Jharkhand Panchayat Elections 2022: झारखंड में गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मारपीट की छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हो गया. पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में 16 जिलों के 50 प्रखंडों में दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मतदान शुरू होते ही धनबाद में दो मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट की घटना हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है.

कोडरमा जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी वार्ड- 07 मतदान केंद्र में मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया. इसके अलावा धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत महुदा में राधानगर बूथ नंबर चार पर भी मतदान के दौरान पदुगोड़ा पंचायत के तीन प्रत्याशी विकास अग्रवाल, महेश पटवारी, संतोष महतो के बीच झड़प की सूचना है. पुलिस ने पुष्टि की कि इलाके में तनाव की स्थिति बरकरार है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है.

Jharkhand Panchayat Election: झारखंड पंचायत चुनाव में कई सियासी दिग्गजों के रिश्तेदारों का जलवा, सीएम की बहन भी जीतीं

गौरतलब है कि गुरुवार को झारखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ जिसमें 16 जिलों के 50 प्रखंडों की 872 ग्राम पंचायतों में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. इस चरण में कुल 38,82,628 मतदाता पंजीकृत थे. चुनाव के लिए 6,866 भवनों में कुल 10,614 मतदान केंद्रों की स्थापना की गयी थी इनमें से 3700 मतदान केंद्र अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गये थे. जबकि 4,451 संवेदनशील और 2,463 मतदान केंद्रों को सामान्य घोषित किया गया था.

दूसरे चरण में ग्राम पंचायत सदस्य के 10,614, मुखिया के 872, पंचायत समिति सदस्य के 1,059 और जिला परिषद सदस्य के 103 पदों के लिए लोगों ने मतदान किया. राज्य चुनाव आयोग ने अभी मतदान प्रतिशत के बारे में कोई सूचना नहीं दी है.

Jharkhand में राज्यसभा की एक सीट पर JMM और Congress में जारी है सियासी रस्साकशी, पढ़ें Inside Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget