एक्सप्लोरर

Jharkhand में राज्यसभा की एक सीट पर JMM और Congress में जारी है सियासी रस्साकशी, पढ़ें Inside Story

Jharkhand Politics: झारखंड में राज्यसभा की 2 में से एक सीट पर जीत सुनिश्चित मानी जा रही है. इस सीट पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों दल अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. 

Jharkhand Rajya Sabha Election Politics: झारखंड (Jharkhand) से राज्यसभा की 2 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राज्य के सत्ताधारी गठबंधन के घटक दलों में सियासी रस्साकशी तेज हो गई है. झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के पास विधायकों का जो संख्या बल है, उसके हिसाब से राज्यसभा की 2 में से एक सीट पर इसके उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है. इस तयशुदा सीट पर कांग्रेस (Congress) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) दोनों दल अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के 4 मंत्रियों और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से मुलाकात कर राज्यसभा सीट के लिए पार्टी की ओर से दावेदारी पेश की. उन्होंने सीएम से कहा कि राज्यसभा के पिछले चुनाव में कांग्रेस के विधायकों ने गठबंधन धर्म का निर्वाह करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया था इसलिए इस बार गठबंधन की ओर से कांग्रेस का प्रत्याशी उतारा जाना चाहिए. कांग्रेस की दावेदारी पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस मसले पर वो अपनी पार्टी के प्रमुख नेताओं से बात करेंगे. गठबंधन में आपसी रायशुमारी के बाद ही इसपर निर्णय लिया जाना उचित होगा. 

मजबूत है JMM की दावेदारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमने अपनी बात गठबंधन के मुखिया के सामने रख दी है, उनका रुख सकारात्मक लग रहा है. कांग्रेस नेताओं की सीएम से मुलाकात के कुछ ही देर बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गठबंधन के भीतर संख्या बल के हिसाब से झामुमो बड़ी पार्टी है और इस लिहाज से हमारी पार्टी की दावेदारी ज्यादा मजबूत है. इधर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा है कि राज्य में गठबंधन की सरकार 3 दलों के सहयोग से चल रही है और हमारा मानना है कि सबसे बड़े दल को सहयोगी दलों के हितों का भी ख्याल रखना चाहिए.

एक सीट पर तय है जीत 
गौरतलब है कि, 82 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 82 है. सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की कुल संख्या 48 है. इनमें झामुमो के 30 और कांग्रेस के 17 विधायक हैं. गठबंधन के तीसरे घटक दल राजद का मात्र एक विधायक है. विधायकों के संख्या बल के हिसाब से राज्यसभा की 2 सीटों में से एक सीट पर सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है. सत्तारूढ़ गठबंधन अगर दूसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारता है तो उसकी जीत तभी हो सकती है जब राज्य में राजनीतिक उलटफेर की कोई असामान्य परिस्थिति बन जाए. ऐसे में एकमात्र सुनिश्चित सीट को लेकर ही झामुमो और कांग्रेस के बीच दावेदारी को लेकर रस्साकशी जारी है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand News: साइकिल से बोरों में चोरी का कोयला भरकर बेच रहे झारखंड के आदिवासी, बताई ये वजह

Jharkhand Fire: झारखंड के पाकुड़ में सड़क किनारे खड़ी तीन ट्रक में अचानक लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget