एक्सप्लोरर

Jharkhand Panchayat Chunav: झारखंड में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण कल, 19 जिलों के 70 प्रखंडों में होगी वोटिंग

झारखंड के 19 जिलों के 70 प्रखंडों की कुल 1,047 पंचायतों में मंगलवार को तीसरे चरण के तहत मतदान होगा. आंकड़ों के मुताबिक 46.94 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

Ranchi: झारखंड के 19 जिलों के 70 प्रखंडों की कुल 1,047 पंचायतों में मंगलवार को तीसरे चरण के तहत मतदान होगा. चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 22.86 लाख महिलाओं सहित 46.94 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. कुल 27,343 उम्मीदवार मैदान में हैं. झारखंड में पंचायत चुनाव दलगत आधार पर नहीं होते हैं. तीसरे चरण में 15,376 पदों के लिए चुनाव होने हैं जिनमें 12,911 पंचायत सदस्य, 1,047 मुखिया, 1,290 पंचायत समिति के प्रतिनिधि और 128 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं.

तैयारी कर ली गई है पूरी
अधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण में कुल 5,950 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये जा चुके हैं. राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने कहा, "तीसरे चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चलेगा. मतदान कर्मियों को संबंधित स्थानों पर भेज दिया गया है.''

Jharkhand Weather Update: अगले तीन दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान, पावर स्टेशंस को अलर्ट जारी

27 मई को होगा अंतिम चरण का चुनाव
तीसरे चरण के लिए कुल 12,912 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 6,021 को संवेदनशील और 3,804 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है. मतदाताओं और मतदान कर्मियों दोनों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. प्रसाद ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. अंतिम चरण का चुनाव 27 मई को होगा.

आयोग से दिया गया है निर्देश
रांची में जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने सोमवार को चुनाव ड्यूटी में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को आयोग के दिशा निर्देशों का उचित तरीके से पालन का निर्देश दिया. प्रदेश की राजधानी के चार प्रखंडों- ओरमांझी, अंगारा, नामकुम और सिल्ली- में तीसरे चरण में चुनाव होना है.

यह भी पढ़ें-

Pakur Viral Video: पाकुड़ में नाबालिग स्कूली छात्रा की पिटाई का वीडियो वायरल, CM के आदेश के बाद जांच में जुटी पुलिस ने बताई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget