एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड से इन राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, नहीं रद्द होगी ट्रेनें

Ranchi News: पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वी तट रेलवे के क्षेत्राधिकार के तहत ट्रेन अपने निर्धारित मार्गों पर सामान्य रूप से चलेंगी.

Rail Roko Movement: पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) और पूर्वी तट रेलवे (ECOR) के क्षेत्राधिकार के तहत ट्रेन अपने निर्धारित मार्गों पर सामान्य रूप से चलेंगी, क्योंकि कुर्मी संगठनों ने बुधवार से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन वापस ले लिया है.अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर झारखंड और ओडिशा में क्रमश: दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) और पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के अंतर्गत मंगलवार को कम से कम 11 ट्रेन को रद्द कर दिया था और 12 अन्य का मार्ग बदल दिया था.

ट्रेन को सामान्य मार्ग पर चलाने का फैसला
ईसीओआर ने कहा कि उसने कुर्मी संगठनों द्वारा आंदोलन वापस लिए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से सभी ट्रेन को सामान्य मार्ग पर चलाने का फैसला किया है.रांची रेलवे संभाग के मुख्य जन संपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, मुख्यालय के निर्देशानुसार पूर्व में जिन ट्रेन का मार्ग बदला गया या जिन्हें रद्द किया गया था उन सभी ट्रेन को उनके सामान्य मार्ग पर बहाल किया जा रहा है.पश्चिम बंगाल में आदिवासी कुर्मी समाज के नेता अजित महतो ने कहा, कुर्मियों द्वारा आहूत अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन वापस ले लिया गया है क्योंकि पुलिस हमारे वरिष्ठ नेताओं को परेशान कर रही है.हम 30 सितंबर को पुरुलिया में भविष्य की कार्रवाई पर सामूहिक निर्णय लेंगे.

इन्होंने कहा जारी रखेंगें आंदोलन
हालांकि, झारखंड के अग्रणी कुर्मी संगठन ‘टोटेमिक कुर्मी विकास मोर्चा’ (टीकेवीएम) के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने दावा किया कि वे लोग बुधवार को आंदोलन जारी रखेंगे. कई कुर्मी संगठनों ने समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने और कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए 20 सितंबर से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के नौ रेलवे स्टेशन पर रेल रोको का आह्वान किया था.ओहदार ने पहले कहा था कि कि पश्चिम बंगाल के आदिवासी कुर्मी समाज और ओडिशा की कुर्मी सेना सहित कई संगठन आंदोलन में शामिल होंगे.ओहदार ने समुदाय के सांसदों से संसद के मौजूदा सत्र के दौरान इस मांग को उठाने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: जन्म के तीसरे दिन बच्ची की मौत, गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर को पीटा, नाराज डॉक्टरों ने काम किया बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget