एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: टाटा समूह की कंपनियों के गेट पर किया प्रदर्शन, JMM ने दी आंदोलन तेज करने की धमकी 

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने कहा कि वो टाटा कंपनी के प्रधान कार्यालयों को झारखंड से बाहर स्थानांतरित करने का विरोध करते हैं. कंपनी को अपना फैसला बदलना होगा. 

Jharkhand Mukti Morcha Protest: झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) ने जमशेदपुर (Jamshedpur) में टाटा कमिंस सहित टाटा समूह की कुछ कंपनियों के कार्यालय स्थानांतरित करने के विरोध में टाटा समूह की कंपनियों (Tata Group of Companies) के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ-साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले में टाटा की तरफ से संचालित खदानों के सामने भी झामुमो समर्थकों ने धरना दिया. दीपक बिरुआ सहित झामुमो नेताओं ने नोवामुंडी, बड़ाजामदा में टाटा की खदानों और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 'लोडिंग साइट' के सामने धरने का नेतृत्व किया. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रस्ताव वापस नहीं लेने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी है. 

महाराष्ट्र जाने की है योजना 
घाटशिला से झामुमो विधायक एवं पूर्वी सिंहभूम पार्टी जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन (Ramdas Soren) के साथ ही विधायक संजीब सरदार और मंगल कलिनिदी के नेतृत्व में सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं ने टाटा कंपनियों के प्रवेश द्वारों के सामने धरना दिया जिससे यातायात भी बाधित हुआ. इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने कहा कि वो टाटा कंपनी के प्रधान कार्यालयों को झारखंड से बाहर स्थानांतरित करने का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस ने महाराष्ट्र जाने की योजना बनाई है.
 
नहीं कर सकते स्वीकार 
टेल्को इलाके में टाटा मोटर्स के मुख्य द्वार पर पार्टी कार्यकर्ताओं के धरने का नेतृत्व कर रहे रामदास सोरेन ने कहा कि, ''हमने उन्हें जमीन दी है, हमारे लोग विस्थापित हुए ताकि टाटा यहां हमारी जमीन पर अपने संयंत्र स्थापित कर सके. अब वो महाराष्ट्र जाना चाहते हैं, हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते.''

ये हक की लड़ाई है
विधायक संजीब सरदार ने कहा कि 'ये हक की लड़ाई है जल, जंगल और जमीन के लिए अब झारखंड के लोगों के लिए हक की लड़ाई जारी रहेगी. झारखंड के लोगों के अधिकार पर किसी की बुरी नजर झामुमो कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. टाटा कंपनी को अपना फैसला बदलना होगा.' 

निवेश के अवसरों पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव
इस बीच, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एससीसीआई) ने आंदोलन का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल की तरफ से इस तरह के कृत्यों से राज्य में संभावित निवेश के अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. टाटा समूह के सूत्रों ने कहा कि आंदोलन के दौरान उनके संयंत्रों में उत्पादन और अन्य गतिविधियां सामान्य रहीं. 

मुंबई में पंजीकृत है कार्यालय 
हालांकि, टाटा मोटर्स का पहले ही कई वर्षां से मुंबई में प्रधान कार्यालय पंजीकृत है, जबकि टाटा कमिंस ने लगभग 3 साल पहले अपना प्रधान कार्यालय पुणे स्थानांतरित कर दिया था. दोनों कंपनियों की जमशेदपुर में बड़ी उत्पादन इकाइयां हैं और दोनों ने जमशेदपुर के औद्योगिक शहर से बाहर निकलने का कोई संकेत नहीं दिया है. 

ये भी पढ़ें:

Crime News: युवाओं को प्यार के जाल में फंसाकर करवाती थी ड्रग्स का धंधा, पुलिस के हत्थे चढ़ी शातिर 'हसीना'

Ind vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को रांची में होगा मुकाबला, सरकार ने दी है ये छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget