एक्सप्लोरर

Jharkhand: लातेहर में बदमाशों ने BJP नेता को मारी अंधाधुंध गोली, हालत गंभीर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Latehar News: लातेहार के कोयला व्यवसायी और सह बीजेपी नेता राजेंद्र प्रसाद साहू को शनिवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के रांची भेजा गया.

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ में कोयला व्यवसायी सह बीजेपी के कद्दावर नेता राजेन्द्र प्रसाद साहू पर शनिवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. इस हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. उन्हें बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए रांची लाया गया है. पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि, वारदात बालूमाथ थाना क्षेत्र के झरिवा टोला के पास हुई. राजेंद्र साहू अपने दफ्तर से घर तेली टोला लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोका और उन पर गोलियां चला दी. 

गोली की आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तो उन्‍हें देखकर अपराधी भी फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीजेपी नेता को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के रांची रेफर किया. घटना के बाद से पुलिस अपराधियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है. राजेंद्र साहू की इलाके में बड़ी पहचान रही है. पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. सुरक्षा के लिहाज से उन्हें एक बॉडीगार्ड भी दिया गया था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इलाके के दूसरे व्यवसायी भी खौफ में है. लोगों ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
 
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

राजेंद्र को गोली मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने बालूमाथ के मेन रोड को जाम कर दिया. सड़क जाम किए जाने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं. ग्रमीणों को पुलिस और प्रतिनिधियों की टीम समझाने का प्रयास कर रही थी. घटना के बाद आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. हर बिंदू पर पुलिस टीम गंभीरता से पड़ताल करने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: Manipur Violence: प्रधानमंत्री के बयान पर फिर आक्रमक हुए सत्यपाल मलिक, बोले- 'मणिपुर में खून से लाल हुई जमीन को...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget