एक्सप्लोरर

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- यूपी से निकल गया हूं

Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को उत्तर प्रदेश से जान से मारने की धमकी मिली है, जिसका सिम नॉर्थ ईस्ट से संचालित हो रहा है. उन्होंने बोकारो एसपी और जामताड़ा एसपी को सूचित किया है.

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को उत्तर प्रदेश से जान से मारने की धमकी मिली है. जिस नंबर से इरफान अंसारी को धमकी मिली है ,उसका सिम उत्तर प्रदेश से खरीदा गया है. सिम धारक का नाम नैना सिंह है. सिम को नॉर्थ ईस्ट से संचालित किया जा रहा है. बोकारो परिषदन में मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि जिस प्रकार से रात में धमकी मिली उससे वो सकते में हैं. उन्होंने ने कहा कि फोन पर धमकी देने वाले ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश से निकल गया है और झारखंड पहुंचकर उन्हें खत्म कर देगा.

'किसी धमकियों से से नहीं हूं डरने वाला'

मंत्री ने कहा कि जिस तरह से उसने फोन पर मुझे ये बातें कहीं यह हमें मीडिया पर नहीं बोल सकते. मैं उसकी बातों को सुनकर 2 मिनट तक पूरी तरह से सन्न रह गया. ऐसे में किसी धमकियों से से डरने वाला नहीं हूं. मैं जिस विचारधारा की पार्टी में हूं, उसके विपरीत विचारधारा का मैं विरोध करता रहूंगा.

बोकारो एसपी और जामताड़ा एसपी को दी गई जानकारी

मंत्री इरफान अंसारी के पीए अजहरुद्दीन ने बताया कि जैसे ही मंत्री को जान से मारने का धमकी भरा फोन आया, इसकी जानकारी बोकारो एसपी और जामताड़ा एसपी को दी गई. दोनों जगह से डिटेल आया है और सिम धारक की जानकारी भी मिली है. अजहरुद्दीन ने कहा कि जिस प्रकार से मंत्री की लोकप्रियता बढ़ी है तो ऐसे असामाजिक लोगों का धमकी भरा फोन उनके पास आ रहा है.

पहले भी गिरिडीह से एक युवक हुआ था गिरफ्तार

ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत करने की जरूरत है. क्योंकि लगातार मंत्री को धमकी मिल रही है. इससे पहले भी गिरिडीह के एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी मिली थी. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget