एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी के सांसद को घेरा, निशिकांत दुबे के लिए कही ये बात

Rajiv Pratap Rudy News: राजीव प्रताप रूडी ने निशिकांत दुबे को 'अहंकारी' बताते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए. ये पूरा विवाद कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव के बाद गहरा गया है.

बीजेपी के दो बड़े नेताओं के बीच अनबन अब खुलकर सामने आ गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने अपने ही सहयोगी सांसद निशिकांत दुबे पर सीधा और कड़ा हमला बोला है. यही नहीं रूडी ने एक इंटरव्यू के दौरान दुबे को 'अहंकारी' तक करार दिया.

राजीव प्रताप रूडी ने निशिकांत दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे संसद में खुद को सरकार से अलग अपनी ही 'सरकार' चलाने का दिखावा करते हैं, जिसमें उनका (रूडी का) कोई हिस्सा नहीं है.

निशिकांत दुबे के लिए क्या कहा?

राजीव प्रताप रूडी ने न्यूजलॉन्ड्री को यह बयान उस समय दिया जब उनसे कंस्टीट्यूशन क्लब चुनाव और पार्टी के भीतर चल रही राजनीति से जुड़े सवाल पूछे गए. उन्होंने निशिकांत दुबे पर आरोप लगाया कि वे खुद को इतना महत्वपूर्ण मानते हैं कि पार्टी और संसद की हर गतिविधि उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है. रूडी ने कहा, "वह संसद में शो चलाते हैं. उन्होंने सरकार से अलग अपनी खुद की सरकार बना रखी है और मैं उनकी उस सरकार का हिस्सा नहीं हूं."

राजीव प्रताप रूडी ने किया ये दावा 

राजीव प्रताप रूडी ने आगे बताया कि दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में उनके खिलाफ प्रचार में खुद निशिकांत दुबे सक्रिय रहे. उनका दावा है कि दुबे चाहते थे कि चुनाव में वे (रूडी) जीत हासिल न कर पाएं. यह खुलासा इस बात की ओर इशारा करता है कि पार्टी की अंदरूनी राजनीति अब सिर्फ विचारों तक सीमित नहीं रही, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी खींचतान गहराती जा रही है.

मुझे पार्टी नेतृत्व पर पूरा भरोसा- रूडी

राजीव प्रताप रूडी ने साफ किया कि उन्हें पार्टी नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और जेपी नड्डा उनके साथ खड़े रहे और उन्हें समर्थन दिया. बावजूद इसके, दुबे ने उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा किया और माहौल को विवादित बनाने की कोशिश की. रूडी ने यह भी संकेत दिया कि पूरी रणनीति के पीछे दुबे का ही हाथ रहा होगा. हालांकि निशिकांत दुबे की तरफ से इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
Jharkhand Protest Live: लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा, ABVP ने सड़कों पर टायर जलाकर किया विरोध
Live: लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा, ABVP ने सड़कों पर टायर जलाकर किया विरोध
Xप्लेन: CM हेमंत सोरेन के खिलाफ पिता शिबू की तस्वीर क्यों बनी हथियार?
CM हेमंत सोरेन के खिलाफ पिता शिबू की तस्वीर क्यों बनी हथियार?
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget